MP GOOD NEWS - मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश, पढ़िए आपके आसमान में कब तक आएगा

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के 80 लाख किसानों के लिए गुड न्यूज़ है। पूरे एक सप्ताह इंतजार करवाने के बाद मानसून ने मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर लिया है। अगले 48 घंटे में मानसून के बदले आधे मध्य प्रदेश के आसमान पर दिखाई देंगे और उसके अगले 50 घंटे में पूरे मध्य प्रदेश के आसमान पर मानसून के बादल छा जाएंगे। 

मध्य प्रदेश में मानसून का कैलकुलेशन

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों के आसमान में मानसून के बादलों की एंट्री हो गई है। अगले 48 घंटे में मानसून के बादल उपरोक्त जिलों से लेकर इंदौर, भोपाल और जबलपुर तक के आसमान पर दिखाई देने लगेंगे। यदि इसी स्पीड से आगे बढ़े तो अगले 50 घंटे में मध्य प्रदेश के पूरे आसमान पर मानसून के बादल दिखाई देंगे, और इसी के साथ झमाझम बारिश की शुरुआत हो जाएगी। 

मध्य प्रदेश मौसम और मानसून का पूर्वानुमान

IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभाग में अब मानसून पहुंचेगा। इसके बाद अन्य जिलों में आएगा। सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में मानसून पहुंच सकता है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। इसे लेकर अब तक पॉजिटिव फीडबैक मिल रहा है। 

इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के 43 जिलों में बारिश हुई थी। भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में 5 घंटे में 4.8 इंच बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, सीहोर में 4 इंच बारिश हुई। इंदौर, उज्जैन, विदिशा, बालाघाट समेत अन्य जिलों में भी तेज और रिमझिम बारिश हुई थी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!