MP IPS TRANSFER LIST - मध्य प्रदेश आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची

मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में टोटल पांच आईपीएस ऑफीसर्स को नवीन पदस्थापना दी गई है, जबकि एक आईपीएस ऑफिसर को अतिरिक्त प्रभार मिला है। 

मध्य प्रदेश आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

  • सुश्री सोनाली मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / संचालक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भंवरी भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार। 
  • श्री अशोक गोयल को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस सुधार पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक मानव अधिकार आयोग मध्य प्रदेश भोपाल (सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को ट्रांसफर)। 
  • श्री राकेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • श्री सुनील कुमार मेहता को पुलिस अधीक्षक देहात इंदौर से पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी। 
  • श्रीमती हितिका वासल को पुलिस अधीक्षक पीटीसी जिला इंदौर से पुलिस अधीक्षक देहात इंदौर। 
  • श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया को सेनानी 15वीं वाहिनी इंदौर के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक पीटीसी जिला इंदौर का अतिरिक्त प्रभार। 
इस समाचार के साथ संलग्न: मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !