MP karmchari news - सागर के PWD अधिकारी का विदिशा में एक्सीडेंट, पत्नी की मौत, स्वयं गंभीर

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग, जिला सागर में पदस्थ एसडीओ श्याम बहादुर सिंह विदिशा जिले में रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए। इस घटना में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। घटना विदिशा जिले के त्योंदा थाना क्षेत्र के बागरोद चौराहा के पास शाम करीब साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। 

पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्याम बहादुर सिंह कर्चुरी अपनी पत्नी के साथ शासकीय वाहन बोलेरो से सागर की ओर जा रहे थे। बागरोद चौराहा के आगे सागर की तरफ भूसा प्लांट के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें एसडीओ और उनकी पत्नी के अलावा चालक इंद्रकुमार जाट भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को त्योंदा अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एसडीओ की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल के डॉक्टर निलेश गुर्जर ने बताया कि श्याम बहादुर सिंह को घायल अवस्था में विदिशा रेफर कर दिया गया, वहीं उनकी पत्नी का शव अस्पताल में ही है। यहां उनका पीएम होगा। चालक इंद्रकुमार को ज्यादा चोट नहीं आई थी, इसलिए श्याम बहादुर सिंह के साथ ही वह विदिशा चले गए। त्याेंदा थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई थी। घायल विदिशा चले गए, वहीं महिला का शव त्याेंदा अस्पताल में है, मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। मिनी ट्रक को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना किन कारणों से हुई। फिलहाल इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!