MP NEWS - शिवपुरी में भूख से तड़पता 12वीं का छात्र मॉब लिंचिंग का शिकार

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में निर्धन परिवार का सदस्य और भूख से तड़पता 12वीं का विद्यार्थी मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। गांव वालों ने उसे जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल वह कबाड़ में पड़ा हुआ लोहा उठाने की कोशिश कर रहा था ताकि उसे बेचकर अपने घर के लिए एक वक्त की रोटी खरीद सके। 

घटना का संक्षिप्त विवरण

घटना शिवपुरी जिला, करैरा तहसील, अमोला थाना के अंतर्गत सिरसौद गांव की है। लोगों ने हाट बाजार के पीछे रहने वाले श्री राजेंद्र जाटव की छत पर किसी को चोरी छुपे चलते हुए देखा। देखने वालों ने तत्काल शोर मचा दिया और घेराबंदी की जाने लगी। वह छत से कूद कर भागा। पब्लिक उसके पीछे भागी। वह ज्यादा दूर तक दौड़ नहीं पाया और पब्लिक ने पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई लगाई गई और चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। 

लड़के ने पुलिस को क्या बताया

अमोला थाना पुलिस ने बताया कि लड़के की उम्र 16 वर्ष है। वह इसी सिरसौद गांव का रहने वाला है और कक्षा 12 में पढ़ता है। उसने अपने बयान में बताया है कि वह एक निर्धन परिवार से है। घर में खाने के लिए कुछ नहीं है। यहां-वहां कबाड़ में पड़ा हुआ लोहा लंगड़ उठाकर कबाड़ी वाले को बेच देता है और उससे जो भी प्राप्त होता है, अपने परिवार का पेट पालने की कोशिश करता है। किसी ने उसे बताया था कि राजेंद्र जाटव के यहां कबाड़ का लोहा पड़ा हुआ है। लड़का उसी को उठाने के लिए गया था। 

सरकार के लिए चिंता की बात

यह स्थिति सरकार के लिए बेहद चिंता की बात है। भूख से व्याकुल परिवार का लड़का आज मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ है, कल अपराधियों की संगत में भी जा सकता है। वैसे भी शिवपुरी जिले का करेरा और नरवर क्षेत्र डकैत प्रभावित रहा है। सरकार को समीक्षा करने की जरूरत है कि, यदि उसका परिवार निर्धन है तो कोई भी सरकारी योजना का लाभ उस तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है। वह कौन है जो सरकार और निर्धन परिवार के बीच में रोड़ा बन गया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!