MP NEWS - मुकुल सिंह जेल से फरार होना चाहता है, चार मर्डर और करने हैं

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेल अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 8 साल के मासूम बेटे तनिष्क विश्वकर्मा की हत्या करके, उनकी 17 साल की लड़की को लेकर फरार हुए मुकुल सिंह ने पैसा खत्म होने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर तो कर दिया है परंतु अब जेल से फरार होना चाहता है। इससे पहले पुलिस रिमांड के दौरान उसने बताया था कि उसे टोटल 5 मर्डर करना है। अभी एक हुआ है चार बाकी है। 

मुकुल सिंह को अपने पिता पर भरोसा है

जबलपुर हत्याकांड के आरोपी मुकुल सिंह को अपने पिता आरपी सिंह पर भरोसा है। आरपी सिंह भी रेलवे में अधिकारी हैं। 2023 में जब राजकुमार विश्वकर्मा ने मुकुल सिंह पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा तो मात्र 15 दिन में आरपी सिंह ने मुकुल सिंह की जमानत करवा दी थी। मुकुल सिंह को कॉन्फिडेंस है कि उसके पिता इस बार भी उसकी जमानत करवा देंगे। 

मुकुल सिंह जेल से फरार होना चाहता है

केंद्रीय जेल के जेलर मदन कमलेश का कहना है कि मुकुल सिंह जब कभी जेल प्रहरियों से बात करता है, तो यही पूछता है कि जेल से बाहर निकलने का तरीका क्या है? उसकी बात सुनकर कई बार जेल प्रहरी भी सन्न रह गए। जानकारी मिली है कि मुकुल सिंह हरदम यही सोचता है कि किसी भी कीमत में जेल से बाहर निकलना है, फिर चाहे भागना क्यों न पड़े। वह जगन्य हत्याकांड कर चुका है। रेलवे अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा के सिर की हड्डियां तोड़ दी थी। 8 साल के तनिष्क विश्वकर्मा को इसलिए मार दिया था क्योंकि वह मुकुल सिंह को रोकने के लिए उसके पैरों से लिपट गया था। जाते-जाते रेलवे अधिकारी का मोबाइल और एटीएम ले गया था। उनके खाते से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर किया। उन्हें पैसों को खर्च करते हुए 75 दिन फरार रहा। पैसे खत्म हो गए तो सरेंडर कर दिया। 

सबसे लास्ट में लड़की को भी मार डालूंगा

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा जबलपुर हत्याकांड के मामले में नया खुलासा किया गया था। पुलिस ने बताया था कि, नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाने वाले 21 वर्षीय मुकुल सिंह ने अपनी छाती पर एक विशेष प्रकार का टैटू बनवा रखा है। इसमें टोटल पांच खोपड़ी बनी हुई है। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि टोटल पांच हत्या करनी है। पहली हत्या लड़की के पिता की कर दी है। इसके बाद चार हत्याएं और करनी है। सबसे लास्ट में लड़की को भी मार डालूंगा। 

दीवानापन या दरिंदगी

लड़की की उम्र 17 साल है। वह मुगल सिंह के प्यार में इतनी पागल थी कि उसके साथ अपने पिता की हत्या का प्लान बनाया। हत्या के दौरान बॉयफ्रेंड का साथ दिया। जब वह हत्या करने आया तो हत्या से पहले दोनों ने फिजिकल रिलेशन बनाएं और हत्या के बाद फिर से फिजिकल रिलेशन बनाए। पुलिस से बचने के लिए फरार हुए तो दोनों में कोई डर नहीं था। कई होटलों में रुके, जब भी मौका मिलता दोनों फिजिकल रिलेशन बनाते थे। मुकुल सिंह ज्यादातर स्टार्ट टू एंड ट्रेन में यात्रा करता था। स्टार्ट टू एंड ट्रेन का मतलब होता है कि, जिस स्टेशन से प्रारंभ हो रही है इस स्टेशन पर आकर खत्म होती है। वह ट्रेन के टाइम से दो घंटे पहले ही स्टेशन पहुंच जाता था। खाली ट्रेन में मौका पाकर नाबालिग लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बनाता था। बस में सफर के दौरान मुकुल जंगल में ही उतर जाता था, यहां भी वह लड़की से फिजिकल रिलेशन बनाता था। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!