MP NEWS - नगर निगम का सब इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, पत्नी जिला पंचायत अधिकारी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सतना नगर पालिका निगम में सब इंजीनियर राजेश गुप्ता को लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पत्नी राखी गुप्ता जिला पंचायत सतना की एमडीएम सेल में पदस्थ हैं। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही वह अपना ऑफिस छोड़कर सर्किट हाउस पहुंच गई। 

राजेश गुप्ता, सब इंजीनियर, नगर पालिका निगम सतना गिरफ्तार

लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि 6 जून की दोपहर इमाम खान पिता स्वर्गीय शेर खान निवासी वार्ड क्रमांक 28 जवाहर नगर थाना सिटी कोतवाली तहसील रघुराज नगर जिला सतना के शिकायत के आधार पर राजेश गुप्ता, उप यंत्री, जोनल अधिकारी जोन क्रमांक -2 नगर पालिका निगम सतना को 11,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए नगर निगम सतना कार्यालय में पकड़ा गया है। उप यंत्री राजेश गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।

₹22000 रिश्वत लेने के बाद ₹11000 और मांग रहा था

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि, शिकायतकर्ता द्वारा नगर पालिका निगम में प्रिकास्ट कार्य (नाली ढकने का कार्य) किया गया था जिसका मूल्यांकन करने के 33000 रुपये की मांग कर रहा था जिसमें से 22000 रुपये शिकायतकर्ता दे चुका है। गुरुवार के दिन दोपहर आरोपी राजेश गुप्ता को 11,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। उक्त कार्रवाई राजेश खेड़े उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई है। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!