MP NEWS - सभी कलेक्टरों को स्कूल का समय निर्धारित करने की पावर ट्रांसफर

मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के उप सचिव प्रमोद सिंह ने सभी कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूल का समय निर्धारित करने की पावर ट्रांसफर कर दी है। 

स्कूलों का समय बदल सकते हैं लेकिन बंद नहीं कर सकते

श्री प्रमोद सिंह ने दिनांक 3 जून 2024 को जारी आदेश क्रमांक एफ 44–04/2027/20 -2 में लिखा है कि, प्रदेश में अत्यधिक गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय विद्यालयों का समय परिर्वतन किया जा सकता है। शासकीय विद्यालय का वर्तमान समय प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 4:30 बजे तक होता है, जिसे स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तित किया जा सकता है, किन्तु विद्यालय के संचालन की कुल अवधि में कमी नही की जावे। परीक्षाएं पूर्व से निर्धारित समय अनुसार संपन्न होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा एवं 15 जून 2024 तक के लिए प्रभावी होगा। 

गर्मी के कारण मौत और हादसों की संख्या बढ़ी 

मध्य प्रदेश में गर्मी के कारण नागरिकों की मृत्यु और हादसों की संख्या बढ़ गई है। अत्यधिक गर्मी के कारण हार्ट अटैक के मामले भी सामने आ रहे हैं। लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा होता जा रहा है। लड़ाई झगड़ों की संख्या बढ़ गई है। कुल मिलाकर बढ़ता हुआ तापमान मानव जीवन को चारों तरफ से प्रभावित कर रहा है। ग्वालियर और मुरैना में कलेक्टर ने स्कूल कॉलेज छोड़कर सभी प्रकार के शिक्षक और प्रशिक्षण संस्थान, कोचिंग इंस्टिट्यूट इत्यादि को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !