MP WEATHER FORECAST - मध्य प्रदेश के 32 जिलों में आंधी बारिश होगी, पढ़िए मानसून कब आएगा

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टी हो गई है यानी लू का प्रकोप खत्म हो गया है। आसमान में बादल छाने लगे हैं परंतु यह बादल मानसून के बादल नहीं है। मानसून अभी दूर है, लेकिन मानसून से संबंधित तैयारी करने का समय आ गया है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान - 32 जिलों में आंधी बारिश होगी

छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। भोपाल, जबलपुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में आंधी बारिश आएगी परंतु यह उपरोक्त तीनों की तुलना में कमजोर होगी। 

मध्य प्रदेश से कितनी दूर है मानसून

IMD, भोपाल के मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, केरल में एक दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि, 15 जून को मानसून मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। स्पीड के हिसाब से मानसून को 14 जून को मध्य प्रदेश में आ जाना चाहिए जबकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि वातावरण में अंतर होने के कारण मानसून की गति थोड़ी धीमी हो जाएगी और यह 18 जून तक मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!