NOKIA द्वारा विश्व में पहली बार IMMERSIVE VOICE CALL का सफल परीक्षण, 5G का बादशाह बनेगा

Bhopal Samachar
2G टेक्नोलॉजी फोन का राजा NOKIA एक बार फिर बड़ी तैयारी के साथ बाजार में लौटने वाला है। नोकिया ने हाल ही में IMMERSIVE VOICE AND AUDIO CALL का सफल परीक्षण किया है। और इसी के साथ नोकिया दुनिया की पहली कंपनी बन गई है जिसके पास IMMERSIVE VOICE CALL तकनीक होगी जो 5G स्मार्टफोन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। यानी नोकिया 5G टेक्नोलॉजी का बादशाह बनने वाला है। 

NOKIA MADE WORLD’S FIRST IMMERSIVE VOICE AND AUDIO CALL

समाचार मिला है कि नोकिया के President and CEO, Pekka Lundmark द्वारा सेल्यूलर नेटवर्क का उपयोग करते हुए new 3GPP Immersive Voice and Audio Services (IVAS) codec कॉल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसी के साथ स्मार्टफोन में 3D ऑडियो कॉल तकनीक में नोकिया वर्ल्ड लीडर बन गया है। इस तकनीक को बनाने की प्रक्रिया में टोटल 13 कंपनियां शामिल थी और नोकिया इस प्रोजेक्ट को लीड कर रहा था। इन कंपनियों के पास टोटल 20000 से अधिक पेटेंट है जिनमें से 6000 पेटेंट ऐसे हैं जो 5G टेक्नोलॉजी के लिए जरूरी है। कुल मिलाकर नोकिया ने बता दिया है कि, आला रे आला 5G स्मार्टफोन ले के आला। 

IMMERSIVE VOICE AND AUDIO CALL

सरल हिंदी में समझते हैं। यह वर्तमान के स्मार्टफोन या किसी भी प्रकार के वॉइस कम्युनिकेशन की तुलना में काफी अलग है। वर्तमान में 4G स्मार्टफोन, मोनोफोनिक तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। इसमें आवाज एक चैनल से आती है। इसलिए सुनने वाले को थोड़ी सपाट सुनाई देती है। IMMERSIVE VOICE AND AUDIO CALL को आप 3D ऑडियो कह सकते हैं। यानी आवाज आपको चारों तरफ से आई हुई सुनाई देगी। ऐसा लगेगा जैसे जिस व्यक्ति से आप बात कर रहे हैं वह ठीक आपके सामने खड़ा है। वीडियो कॉल की स्थिति में यह आपके अनुभव को बिल्कुल रियल बना देगी। 

5G स्मार्टफोन में IMMERSIVE VOICE AND AUDIO CALL को सबसे इंपॉर्टेंट माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसी के कारण 5G तकनीक, 4G तकनीक से बेहतर मानी जाएगी, क्योंकि स्पीड और पिक्चर क्वालिटी अब कोई सब्जेक्ट नहीं है। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!