STING Energy Drink की नकली फैक्ट्री ग्वालियर में पकड़ी गई - MP NEWS

Bhopal Samachar
PEPSICO कंपनी की STING Energy Drink का नकली प्रोडक्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री को ग्वालियर में पकड़ा गया है। फैक्ट्री के स्टॉक में से 20000 पैक बोतल बरामद की गई है जिन्हें बाजार में सप्लाई किया जाना था। बताया गया कि इस फैक्ट्री से बड़े पैमाने पर नकली STING Energy Drink सप्लाई की जा रही थी। 

हर रोज हजारों STING Energy Drink की बॉटल सप्लाई की जाती थी

प्राथमिक जानकारी मिली है कि, पेप्सी कंपनी ने अपनी शिकायत में बताया था कि ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में बड़े पैमाने पर नकली STING Energy Drink का उत्पादन किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर जब आज छापामार कार्रवाई की गई तो फैक्ट्री में नकली STING Energy Drink की 20000 पैक बोतल मिली। इन्हें अगले 48 घंटे में सप्लाई किया जाना था। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यहां से हर रोज हजारों STING Energy Drink की बॉटल सप्लाई की जाती है। 

कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि वह नकली STING Energy Drink बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर रहे हैं। फैक्ट्री में एक खतरनाक केमिकल भी पाया गया है जिसकी मदद से नकली STING Energy Drink बनाई जा रही थी। यह केमिकल स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इसकी अधिक मात्रा के कारण मनुष्य स्वयं पर से नियंत्रण खो सकता है। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री के संचालक आशीष शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। फैक्ट्री को सील किया जा रहा है। इन्वेस्टिगेशन में पता लगाया जाएगा कि यहां से कितने इलाकों में नकली एनर्जी ड्रिंक सप्लाई किया जा रहे थे।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!