Tech News - आपकी इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी, Supercapacitor

Bhopal Samachar
भारत की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित नई परेशानियां भी सामने आ रही है। इलेक्ट्रिक वाहन की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है उसका चार्जिंग टाइम, लेकिन अब आपकी प्रॉब्लम सॉल्व होने वाली है। एक भारतीय वैज्ञानिक ने एक ऐसी तकनीक को खोज निकाला है इसके उपयोग से आपकी इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। 

अमेरिका में भारतीय प्रोफेसर अंकुर गुप्ता की रिसर्च

अंकुर गुप्ता, एक भारतीय मूल के नागरिक हैं जो वर्तमान में अमेरिका की Colorado Boulder University में Chemical and Biological Engineering विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने एक नई रिसर्च की है। National Academy of Sciences journal में इसे प्रकाशित किया गया है। अंकुर गुप्ता ने इस तकनीक को Supercapacitor नाम दिया है। उनका कहना है कि इस तकनीक की मदद से किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को चंद मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। 250 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने वाली हाई स्पीड इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 10 मिनट में, यानी कि आपके स्मार्टफोन से पहले चार्ज हो जाएगी। 

Supercapacitor, इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में क्रांति लेगा

अंकुर गुप्ता का कहना है कि उनकी यह नई तकनीक इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में नई क्रांति लेकर आएगी। कई लोग केवल इसलिए इलेक्ट्रिक व्हीकल को पसंद नहीं करते क्योंकि उसे चार्ज करना बड़ी परेशानी का काम है। लंबा समय लगता है और भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की चार्जिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी अच्छा नहीं है। Supercapacitor के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री की यह प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी। जब तक आपकी कॉफी खत्म होगी तब तक आपका इलेक्ट्रिक व्हीकल फुल चार्ज हो चुका होगा। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!