Tech News - अब श्री रामचरितमानस पलक झपकते ही 1000 भाषाओं में ट्रांसलेट हो जाएगी

Bhopal Samachar
गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा अवधी भाषा में लिखी गई भगवान श्री राम की कथा, श्री रामचरितमानस अब पूरी दुनिया में बड़ी आसानी से पढ़ी जा सकती है क्योंकि गूगल ट्रांसलेट ने अपनी लिस्ट में अवधी भाषा को शामिल कर लिया है। अब दुनिया भर में प्रचलित 1000 भाषाओं में श्री रामचरितमानस को पढ़ा जा सकता है। पलक झपकते ही श्री रामचरितमानस दुनिया की किसी भी भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगी। 

Google Translate में अब 110 नई भाषा शामिल, इतिहास का सबसे बड़ा विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण इंटरनेट तेजी से बदल रहा है और इंटरनेट के मैदान का सबसे बड़ा खिलाड़ी Google भी तेजी से बदलाव कर रहा है। गूगल की ओर से ताजा अपडेट मिला है कि, Google Translate में अब 110 नई भाषाओं को शामिल किया गया है। 

गूगल ने अपने अपडेट में बताया है कि, ट्रांसलेशन के लिए अब हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रहे हैं। PaLM 2 लार्ज भाषा मॉडल की मदद से गूगल ट्रांसलेट में 110 नई भाषाओं को शामिल किया गया है। यह इतिहास का सबसे बड़ा विस्तार है। इसके कारण कम से कम 20 करोड लोगों को फायदा होगा और वह गूगल ट्रांसलेट की मदद से भाषा का अनुवाद कर सकेंगे। गूगल ने बताया कि हमने, उन भाषाओं प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया है, जिनका उपयोग इंटरनेट पर किया जा रहा है लेकिन हम कुछ ऐसी भाषाओं को भी शामिल कर रहे हैं, जिनको बोलने वाले अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन भाषा जीवित है। 

गूगल ने बताया कि, अब गूगल ट्रांसलेट में भारत की सबसे पॉपुलर बोली अवधी और मारवाड़ी को भी शामिल कर लिया गया है। नई अपडेट में 25% भाषा दक्षिण अफ्रीका की है। गूगल ने कहा कि हम गूगल ट्रांसलेट को लगातार अपडेट करते रहेंगे। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!