Whatsapp आपकी शादी-पार्टी में मेहमानों को बुलाएगा, बार-बार रिमाइंडर भेजेगा, ताकि कोई भूल न जाए

Bhopal Samachar
भारत में 80 के दशक तक जब कम्युनिकेशन के माध्यम नहीं थे। स्मार्टफोन तो दूर की बात लोगों के घर में टेलीफोन तक नहीं थे। तब शादी पार्टी में मेहमानों को बुलाने के लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति की जाती थी। वह व्यक्ति पूरे गांव को लगातार रिमाइंड करता रहता था और जैसे ही कार्यक्रम शुरू होता था, वह व्यक्ति सुनिश्चित करता था कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हो जाए। अब व्हाट्सएप्प भी कुछ ऐसा ही करेगा। 

WhatsApp Event Feature क्या है

आपके व्हाट्सएप पर Event फीचर रोल आउट हो चुका है। यह बड़ा ही उपयोगी फीचर है। आपको बस एक बार अपने कार्यक्रम की तारीख, समय और कार्यक्रम का स्थान निर्धारित कर देना है। इसके बाद सारा काम व्हाट्सएप करेगा। सबसे पहले आपके सभी मित्र और रिश्तेदारों को आपकी तरफ से इनविटेशन भेजेगा। जब वह इनविटेशन एक्सेप्ट कर लेंगे तो उन्हें लगातार रिमाइंडर भेजता रहेगा। याद दिलाता रहेगा। जैसे ही आप व्हाट्सएप को बताएंगे कि आप कार्यक्रम में पहुंच गए हैं, व्हाट्सएप तत्काल बाकी सब लोगों को बता देगा। यानी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पता चल जाएगा कि आप कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हो गए हैं। 
WOW इससे अच्छा और क्या ही हो सकता है। 

WhatsApp Event कैसे क्रिएट करें

  1. सबसे पहले अपने इवेंट के लिए व्हाट्सएप ग्रुप क्रिएट करें। 
  2. इस ग्रुप में उन सभी मित्र और रिश्तेदारों को जोड़ें जिन्हें आप आमंत्रित करने वाले हैं। 
  3. अब उसे इवेंट के ग्रुप को ओपन करें। 
  4. जहां अपन मैसेज लिखते हैं ठीक उसी के पास फाइल अटैक करने का एक आइकॉन दिया हुआ है। TAP करें। 
  5. एक पॉप अप ओपन होगा जिसमें डॉक्यूमेंट, कैमरा, गैलरी, लोकेशन इत्यादि विकल्प है। इसी में सबसे अंतिम विकल्प EVENT पर TAP करें। 
  6. एक नया पॉप अप ओपन होगा जिसमें इवेंट का नाम दर्ज करें। 
  7. उसके नीचे इवेंट के बारे में संक्षिप्त जानकारी दर्ज करें। 
  8. अब इवेंट की तारीख एवं समय सेलेक्ट करें। 
  9. कार्यक्रम स्थल की लोकेशन ऐड करें। 
  10. अब आपके पास अंतिम विकल्प है व्हाट्सएप कॉल लिंक का है। आपको उचित लगता है तो उसे ऑन कर दें। 
  11. बस हो गया। 

आपके ग्रुप में इनविटेशन पोस्ट हो जाएगा और जितने भी सदस्य आपका आमंत्रण स्वीकार करेंगे, व्हाट्सएप उनको रिमाइंडर देना शुरू कर देगा। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!