संपर्क क्रांति, श्रीधाम, दयोदय एवं हमसफ़र एक्सप्रेस का नया टाइम टेबल 11 अगस्त 2024 से लागू

Bhopal Samachar

West Central Railway new time table

MADHYA PRADESH RAILWAY NEWS - रेल प्रशासन द्वारा परिचालनीय जरुरत एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियों के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। निम्न संशोधन के अलावा इन रेलगाड़ियों की समय-सारिणी यथावत रहेगी। संशोधित समय सारिणी का विवरण निम्नानुसार है :- 

Jabalpur - Hazrat Nizamuddin MP Sampark Kranti Express - 12121 New Time Table

1) गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 11 अगस्त 2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले रवाना होने का समय 19:30 बजे की जगह अब 19:20 बजे रवाना होकर कटनी मुड़वारा पहले पहुँचने का समय 20:35 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 20:25 बजे, दमोह पहले पहुँचने का समय 22:05 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 21:55 बजे, सागर पहले पहुँचने का समय 23:10 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 23:00 बजे रहेगा। 

Jabalpur-Ajmer Dayodaya Express - 12181 New Time Table

2) गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस दिनांक 11 अगस्त 2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले प्रस्थान समय 20:50 बजे की जगह अब 20:35 बजे रवाना होकर सिहोरा रोड पहले पहुँचने का समय 21:18 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 21:03 बजे, कटनी मुड़वारा पहले पहुँचने का समय 22:10 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 21:50 बजे, दमोह पहले पहुँचने का समय 23:30 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 23:15 बजे, अगले दिन सागर पहले पहुँचने का समय मध्य रात्रि  00:30 बजे की जगह अब पहुँचने का समय मध्य रात्रि  00:15 बजे और मालखेड़ी स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 01:28 बजे की जगह अब 01:18 बजे पहुंचेगी। 

Jabalpur-Hazrat Nizamuddin Shridham Express - 12192 New Time Table

3) गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस दिनांक 11 अगस्त 2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले रवाना होने का समय 17:45 बजे की जगह अब 17:30 बजे रवाना होकर मदनमहल पहले पहुँचने का समय 17:53 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 17:38 बजे, श्रीधाम पहले पहुँचने का समय 18:23 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 18:08 बजे, नरसिंहपुर पहले पहुँचने का समय 18:53 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 18:38 बजे, करेली पहले पहुँचने का समय 19:08 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 18:53 बजे, गाडरवारा पहले पहुँचने का समय 19:28 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 19:13 बजे, पिपरिया पहले पहुँचने का समय 20:06 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 19:53 बजे, सोहागपुर पहले पहुँचने का समय 20:20 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 20:08 बजे रहेगा। 

Jabalpur-Santragachi Humsafar Express 20827 New Time Table

4) गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 15 अगस्त 2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले रवाना होने का समय 20:35 बजे की जगह अब 20:20 बजे रवाना होकर कटनी साऊथ पहले पहुँचने का समय 21:35 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 21:20 बजे रहेगा। 

Barauni-Gondia Express 15231New Time Table

5) गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दिनांक 11 अगस्त 2024 से बरौनी स्टेशन से रवाना होकर कटनी पहले पहुँचने का समय 06:35 बजे की जगह अब पहुँचने का समय 06:15 बजे रहेगा। 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!