मध्य प्रदेश में 15 जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी - BUREAUCRACY NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अब प्रशासनिक स्तर पर अपनी टीम बना रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मानसून सत्र से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई थी। अब खबर आ रही है कि 15 जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे। इनमें से कुछ अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा और कुछ मंत्रालय अटैच कर दिए जाएंगे। 

MP NEWS - इन जिलों के कलेक्टर बदलने की संभावना

  1. सतना अनुराग वर्मा
  2. शिवपुरी रविंद्र चौधरी 
  3. भिंड संजीव श्रीवास्तव 
  4. राजगढ़ हर्ष दीक्षित 
  5. सीहोर प्रवीण सिंह अढायच 
  6. नीमच दिनेश जैन 
  7. धार प्रियंक मिश्रा 
  8. खंडवा अनूप कुमार सिंह 
  9. देवास ऋषभ गुप्ता 
  10. बुरहानपुर भव्या मित्तल 
  11. कटनी अभिप्रसाद 
  12. नरसिंहपुर शीतल पटेल 
  13. छतरपुर संदीप जीआर
  14. सागर दीपक आर्य 
  15. डिंडौरी विकास मिश्रा 

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी जो कलेक्टर बनना चाहते हैं

अतिथि गर्ग, पार्थ जायसवाल, रोशन कुमार सिंह, मृणाल मीना, हर्ष सिंह, हर्षल पंचोली, हिमांशु चंद्र, ऋतुराज, अर्पित वर्मा, बालगुरु के, गुंचा सनोवर, राखी सहाय, संजय कुमार जैन, शीला दाहिमा, बिदिशा मुखर्जी, नियाज खान, नीतू माथुर, अंजू भदोरिया और जमुना भिड़े। 

मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों का कहना है कि अभी लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। जिलों की संख्या 15 से कम और 15 से अधिक भी हो सकती है। जो आईएएस अधिकारी कलेक्टर बनना चाहते हैं उनमें से कितने अधिकारियों को मौका मिलेगा यह भी नहीं कहा जा सकता है।

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!