मध्य प्रदेश मानसून - 2 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 38 जिलों में मूसलाधार बारिश होगी - WEATHER

Bhopal Samachar
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किए हैं। इनमें से दो जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दोनों जिलों में घनघोर बारिश होने की संभावना है। शेष 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि अरब सागर के बादल पुर मध्य प्रदेश के आसमान पर छाए हुए हैं और उन्हें बंगाल की खाड़ी के बादलों का सपोर्ट मिल रहा है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, दमोह एवं छतरपुर जिलों के आसमान में काफी घने बादल दिखाई दे रहे हैं। दोनों जिलों के अधिकांश स्थानों पर घनघोर बारिश और बादलों से बिजली गिरने की घटनाओं की भारी संभावना है। इसलिए मौसम विभाग में रेड अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों के पुलिस और प्रशासन से हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। बरसाती नदी नालों के आसपास नागरिकों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि, अपने जीवन और संपत्ति की रक्षा के प्रबंध करें। बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों में रहने वाले लोग, ऊपर की तरफ चले जाएं। क्योंकि कई इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश के 38 जिलों के लिए मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

IMD BHOPAL के मौसम में वैज्ञानिकों के अनुसार विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनुपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, पन्ना, पांढुर्णा जिलों में अनेक स्थानों पर भारी बारिश (204 मिमी तक) होगी। इसके कारण नदी नाले ओवरफ्लो हो जाएंगे। निचले इलाकों में कुछ समय के लिए पानी भर जाएगा। आम जन जीवन प्रभावित होगा। 

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में बादलों से बिजली गिरेगी

मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर जिलों में भारी बारिश नहीं होगी परंतु आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बादलों से बिजली गिरने की घटनाएं होंगी। इसलिए नागरिकों को सावधान करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!