मध्य प्रदेश बजट 2024 में किसानों को क्या मिला, यहां पढ़िए - MP NEWS

Bhopal Samachar
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि सरकार का बजट किसानों के लिये कल्याणकारी और हजारों करोड़ की सौगात देने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री (वित्त) श्री जगदीश देवड़ा का विधानसभा में प्रस्तुत किये गये बजट में किसानों को दी गई 17 हजार 512 करोड़ रूपये की सौगात के लिये आभार माना है। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में कार्य कर रही सरकार किसानों के हित में निरंतर फैसले ले रही है। इसकी झलक आज के बजट में भी स्पष्ट तौर से दिखाई दे रही है।

योजनाओं में पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में किसानों के लिये विभिन्न योजनाओं में पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। बजट में प्रमुखता से अटल कृषि ज्‍योति योजना के ‍लिए 5510 करोड़, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के ‍लिए 4900 करोड़, म.प्र.वि.म. द्वारा 5 एच.पी. के कृषि पम्पों/थ्रेशरों तथा एक बत्ती कनेक्शन को नि:शुल्क विद्युत प्रदाय के ‍लिए प्रतिपूर्ति के ‍लिए 2475 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ‍लिए 2001 करोड़ और मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना के ‍लिए 1000 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

खेती किसानी को लाभ का धंधा बनाने में मदद मिलेगी

कृषि मंत्री ने बताया कि अधीनस्थ तथा विशेषज्ञ कर्मचारी वृन्द (जिला एवं अधीनस्थ स्तर का अमला) के ‍लिए 521 करोड़, फूड एण्ड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी के ‍लिए 396 करोड़, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के ‍लिए 266 करोड़, सब मिशन आन फार्म वाटर मेनेजमेंट के ‍लिए 235 करोड़ और ट्रेक्टर एवं कृषि उपकरणों पर अनुदान (एस.एम.ए.एम.) के ‍लिए 208 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने विश्वास जताया कि सरकार के द्वारा किये गये बजट प्रावधान से खेती किसानी को लाभ का धंधा बनाने और किसानों को समृद्ध करने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!