कल का मौसम - 3 राज्यों में बाढ़ का खतरा 7 राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी - WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भारत में मानसून नीचे की तरफ आ गया इसलिए ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा भारत के 3 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि सात राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उपरोक्त तीन राज्यों में घनघोर वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति बनने की संभावना है। 7 राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती नदी नाले ओवरफ्लो हो जाएंगे। निचले इलाकों में पानी भर जाएगा। जनजीवन प्रभावित होगा।

भारत मौसम का पूर्वानुमान - भारत के इन राज्यों में रेड अलर्ट

  • कोंकण एवं गोवा में रेड अलर्ट - अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है। 
  • उप-हिमालय पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में रेड अलर्ट - अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) के साथ अत्यंत भारी वर्षा (>204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है। जबकि 12 जुलाई, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है। 
  • अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट - 12 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) के साथ् अत्यंत भारी वर्षा (>204.4 मिलीमीटर) होने की अत्यधिक संभावना है। 

भारत के 20 राज्यों में मानसून का पूर्वानुमान मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

  1. गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ में ऑरेंज अलर्ट - अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की अत्यधिक संभावना है। 
  2. मध्य महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट - 13 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है। 
  3. पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट - 12 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है। 
  4. तटीय कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट - अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की अत्यधिक संभावना है 
  5. असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट - 11 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर), बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर), अत्यंत भारी वर्षा (>204.4 मिलीमीटर) होने की अत्यधिक संभावना है। 
  6. बिहार में ऑरेंज अलर्ट - अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है। 
  7. गुजरात क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट - अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की अत्यधिक संभावना है। 

मानसून एवं मौसम का रेड अलर्ट के मायने 

India Meteorological Department द्वारा सभी संबंधित राज्य सरकारों को सूचित कर दिया गया है। रेड अलर्ट वाले इलाकों में प्रशासन को किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। पूरी टीम को हाई अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बरसाती नदी नालों से होकर जाने वाले रास्तों को बंद कर दें। नागरिकों से अपील की गई है कि, रेड अलर्ट वाले इलाकों में सभी प्रकार की गतिविधियां बंद कर दें। मौसम के सामान्य होने तक स्वयं को सुरक्षित रखें और इन इलाकों में बाहर से आने वाले यात्री अपनी यात्रा को स्थगित कर दें। 

मानसून एवं मौसम का रेड अलर्ट के मायने 

सभी संबंधित राज्य सरकार एवं उनके अंतर्गत आने वाले स्थानीय जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर रहे। लोगों को बरसाती नदी नाले के पास जाने से रोकें। मौसम खराब होने की स्थिति में नागरिक अपनी सभी यात्राएं स्थगित कर दें। मौसम के सामान्य होने तक स्वयं को सुरक्षित करें। 


विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!