कल का मौसम - 4 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, 18 राज्यों में भारी बारिश की होगी - WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
IMD - India Meteorological Department के वैज्ञानिकों ने भारत के चार राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मूसलाधार बारिश होगी। बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के लिए और नागरिकों से रिस्क वाले इलाकों से दूर चले जाने की अपील की गई है। इसके अलावा 18 राज्यों में भारी बारिश होगी। इस वर्ष के कारण जन जीवन प्रभावित होगा। लोगों से बरसती नदी नालों से दूर रहने के लिए कहा गया है। 

Red Alert - Karnataka, Maharashtra, Goa, Kerala, Weather Forecast

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, केरल एवं माहे, कोंकण एवं गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर घनघोर और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होगी। इसके कारण प्रभावित इलाकों में जल भराव हो जाएगा और बरसाती नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार रहे। पूरी टीम को हाई अलर्ट पर रखा जाए। नागरिकों को सूचित किया जाए कि वह सावधान रहें और वर्षा होने की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाएं। अपने जीवन और संपत्ति की रक्षा करें। 

Interior North Karnataka, Telangana, Chhattisgarh, Marathwada, Andhra Pradesh and Yanam weather forecast

उपरोक्त के अलावा, आंतरिक उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और यनम के आसमान में भी घने बादल देखे जा रहे हैं। बादलों का जमघट बढ़ता चला जा रहा है। इसलिए उपरोक्त सभी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका तात्पर्य है क्या प्रशासन मौसम की स्थिति पर निगरानी बनाए रखें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वह बादलों के घने हो जाने पर अथवा बारिश की शुरू होने पर अपने जीवन की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाएं और रिस्क वाले इलाकों से बाहर निकल जाएं। 

Mumbai, Maharashtra, Madhya Pradesh and Telangana weather forecast

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि, इस समय सबसे ज्यादा बादल और बारिश दक्षिणी भारत में है। यह धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। मुंबई समेत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश, तेलंगाना को अलर्ट रहने की जरूरत है। बंगाल की खाड़ी से समाचार मिला है कि, समुद्र के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। अगले 24-36 घंटों में इसके तेज़ होने की उम्मीद है, जिससे पूर्वी महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश होगी। 

मध्य भारत मौसम का पूर्वानुमान - Central India Weather Forecast

सेटेलाइट से जानकारी मिल रही है कि, अरब सागर, मध्य प्रशांत महासागर और बंगाल की खाड़ी के बीच में आसमान पर वर्षण के लिए परिस्थितियों काफी अनुकूल बन गई है। आने वाले कई हफ्तों तक मध्य भारत के इलाके में मानसून की बारिश होती रहेगी। कम से कम जुलाई के अंत तक तो तीनों समुद्री से बादलों का आना जारी रहेगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!