मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहनों को ₹450 में रसोई गैस सिलेंडर - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उनके मंत्री परिषद ने आज राजधानी भोपाल में आयोजित हुई बैठक में फैसला लिया है कि मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा जो भी राशि होगी वह राज्य सरकार द्वारा भुगतान की जाएगी। कैबिनेट की बैठक के बाद नगरीय विकास और आ‌वास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी। 

मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को ₹1500 से अधिक मिलेंगे

श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, विजयवर्गीय ने बताया कि वर्तमान में रसोई गैस सिलेंडर 848 रुपए में मिल रहा है। अब लाड़ली बहनों को 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। बाकी के 398 रुपए की सब्सिडी राज्य सरकार देगी। इससे सरकार पर 160 करोड़ का भार आएगा। इस प्रकार मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को 1250 रुपए बैंक में ट्रांसफर से मिलेंगे और 398 अर्थात लगभग ₹400 रसोई गैस सिलेंडर के लिए मिलेंगे। 

पिछले साल भी ₹450 में सिलेंडर मिला था 

बता दें कि पिछले साल चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कि लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया था। उन्होंने 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली लाड़ली बहनों को अनुदान राशि खातों में दी थी।  

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!