मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 45000 फीट की ऊंचाई पर उड़ेंगे, खुद देखिए कैसा होगा उनका प्राइवेट जेट

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री परिषद ने आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के लिए एक नए विमान की खरीदी हेतु मंजूरी दे दी है। इस विमान की कीमत 260 करोड रुपए बताई गई है। आईए जानते हैं कि मुख्यमंत्री के लिए खरीदा जा रहा नया विमान कैसा होगा। 

BOMBARDIER CHALLENGER 3500 PRIVATE JET

  • यह नए जमाने का अत्याधुनिक विमान है, जो Bombardier कंपनी द्वारा बनाया गया है। 
  • यह विमान 45000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। 
  • फ्यूल टैंक फुल होने पर 3400 नॉटिकल मील दूर तक जा सकता है। एक nautical mile में 1.852 kilometers होते हैं यानी यह विमान एक बार में 6296.80 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। 
  • एक बार फुल टैंक करने पर यह विमान भोपाल से मास्को, सेंट पीटर्सबर्ग, इस्तांबुल, काहिरा, ट्यूनिस, दुबई, अबू धाबी, रियाद, दोहा, सिंगापुर, बैंकॉक, कुआलालंपुर, और जकार्ता इत्यादि किसी भी शहर में जा सकता है। 
  • जिसमें टोटल 10 लोग बैठ सकते हैं (दो सीट क्रू मेंबर के लिए हैं)। 
  • केबिन की ऊंचाई 6 फीट, चौड़ाई 7 फीट और लंबाई 25 फीट है। 
  • यह विमान बादलों के ऊपर और बादलों के नीचे कितने भी खराब मौसम में उड़ान भर सकता है। 
  • यह विमान 1 घंटे में 832 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। कि यहां उल्लेख करना होगा कि दूसरे राज्यों में मुख्यमंत्री के पास जो विमान है, उनमें से ज्यादातर 700 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ान भरते हैं।
  • इस विमान की प्रति घंटा परिचालन लागत लगभग $7000 है यानी इस विमान को यदि 1 घंटे तक उड़ाया जाएगा तो मध्य प्रदेश के सरकारी खजाने से लगभग 5.50 लाख रुपए खर्च होंगे। 

BOMBARDIER CHALLENGER 3500 PRIVATE JET PHOTO AND FEATURES




विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!