Apple के कैमरे वाले AirPods, पढ़िए किस काम आएंगे और क्या फायदा होगा - Tech News

Bhopal Samachar
AirPods के मार्केट में Apple बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी बहुत बड़ी संख्या में कैमरे वाले AirPods बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल कंपनी का इरादा 2026 तक AirPods के 50% से अधिक मार्केट पर कब्जा करना है। 

AirPods का मार्केट साइज और Apple का शेयर

AirPods दुनिया भर में पसंद किया जा रहे हैं और इसका मार्केट साइज तेजी से बढ़ रहा है। सन 2022 में दुनिया भर में 91 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स ईयरबड्स खरीदे गए थे। इनमें सबसे बड़ी संख्या Apple AirPods की थी। 2021 में AirPods का मार्केट साइज 51 बिलियन अमेरिका डॉलर था और 2030 तक इसके 563 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच जाने की उम्मीद है। AirPods की बाजार में चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) लगभग 35% है। सन 2021 में लगभग 36 प्रतिशत बाजार पर एप्पल का कब्जा था। 2026 तक कंपनी 50% से अधिक बाजार पर कब्जा करना चाहती है। 

Apple AirPods में कैमरे से क्या होगा

इस बारे में कंपनी की ओर से अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है परंतु यह पता चल गया है कि Apple AirPods में इंफ्रारेड कैमरा होगा। बताया गया है कि, Vision Pro और भविष्य के Apple Vision हेडसेट्स खुद सपोर्ट करने के लिए Apple AirPods में कैमरे लगाए जा रहे हैं। ऐसा करने पर जब यूजर किसी विशेष दिशा की तरफ देखा है तो उसे उसे दिशा की ध्वनि ज्यादा तेजी से सुनाई देगी। यानी जो दिखाई देगा वही सुनाई भी देगा। 

कुल मिलाकर तैयार हो जाइए। एप्पल अपने AirPods में बड़े बदलाव करने वाला है। विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!