BHOPAL NEWS - नेहरू नगर पुलिस लाइन में गोली चली, ASI की संदिग्ध मृत्यु

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नेहरू नगर पुलिस लाइन में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस योगेंद्र यादव की मृत्यु हो गई। उनकी खोपड़ी में 315 बोर की गोली मिली है। 315 बोर की बंदूक भी पास में पड़ी मिली है। स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने आत्महत्या किया या फिर उनकी हत्या की गई है। प्राथमिक तौर पर कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी को कैंसर हो गया था। 2 साल से इलाज चल रहा था इसलिए ASI यादव डिप्रेशन में चले गए थे। 

BHOPAL TODAY- ASI यादव ने सुबह उठकर पूजा पाठ किया था

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेहरू नगर पुलिस लाइन में सुबह करीब 9:00 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। यह आवाज ASI ट्रैफिक पुलिस योगेंद्र यादव के घर से आई थी। जब अंदर जाकर देखा तो योगेंद्र यादव अपने बेडरूम में खून से लटपट पड़े हुए थे। गोली उनकी ठुड्‌डी को चीरते हुए सिर में धंसी थी। पास में एक 315 बोर की राइफल पड़ी हुई थी। ASI को रिवॉल्वर दी जाती है परंतु कहा जा रहा है कि यह 315 बोर की राइफल उनको आवंटित हुई थी। परिजनों ने बताया कि, हमेशा की तरह आज भी सुबह उठकर स्नान किया और पूजा पाठ की थी। 

कोई सुसाइड नोट, कोई प्रत्यक्ष गवाह भी नहीं है

आसपास के लोगों ने तत्काल हॉस्पिटल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। श्री योगेंद्र यादव भोपाल सिटी पुलिस ट्रैफिक जोन-4 में पदस्थ थे। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, कोई प्रत्यक्ष गवाह भी नहीं है, इसलिए यह घटना, आत्महत्या है या हत्या, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। गोली उनकी ठुड्‌डी को चीरते हुए सिर में धंसी है इसलिए माना जा रहा है किआत्महत्या की होगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!