BHOPAL का माहेश्वरी परिवार अमरगढ़ वाटर फॉल में फंस गया - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले श्री अशोक माहेश्वरी और श्रीमती निशा महेश्वरी का परिवार अमरगढ़ वाटर फॉल में फंस गया। सभी लोग रविवार को पिकनिक मनाने के लिए गए थे। मौसम विभाग की ओर से लगातार अलर्ट जारी हो रहा है, लेकिन शायद उन्होंने मौसम समाचार पर ध्यान नहीं दिया, नदी में अचानक पानी बढ़ गया। और पूरा परिवार नदी में फंस गया। 

नदी किनारे पिकनिक मना रहे थे, थोड़ी देर बाद चारों तरफ पानी ही पानी था

भोपाल के लालघाटी स्थित सनसिटी कॉलाेनी के रहने वाले अशोक माहेश्वरी (61 वर्ष), निशा माहेश्वरी (58 वर्ष), शुभम (32 वर्ष), सुरुचि (30 वर्ष) और यश (28 वर्ष) पिकनिक मनाने के लिए अमरगढ़ वॉटरफॉल गए थे। यहां पूरा परिवार नदी के किनारे एक टापू पर बैठा हुआ था। परिवार को पता ही नहीं चल शाम 6:00 बजे जब उन्होंने देखा तो चारों तरफ पानी ही पानी था। उन्होंने तत्काल मदद के लिए अपने स्मार्टफोन के जरिए लोगों से संपर्क करने की कोशिश की। उनकी कोशिश सफल हो गई। आपदा नियंत्रण टीम समय पर पहुंच गई। दोनों तरफ ट्रैक्टर से रस्सी बांधी गई और फिर रात 10:00 बजे पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने इस समाचार की पुष्टि की है। 

मोबाइल भी डिस्चार्ज होने वाला था

रेंजर महिपाल सिंह ने बताया- जहां ये लोग फंसे थे, वह टापू था। वाटर फॉल में फंसे अशोक माहेश्वरी ने बताया कि जब हम फंसे थे तब हमने NDRF टीम से संपर्क किया। लेकिन, मोबाइल की बैटरी खत्म होने वाली थी। अगर मोबाइल डिस्चार्ज हो गया होता तो मुश्किलें बढ़ जाती। अभी हम सभी सुरक्षित हैं। 

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!