BHOPAL में बाहर से आने वाली कामकाजी महिलाओं के लिए सरकारी हॉस्टल - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कामकाजी महिलाकर्मियों को अपने मूल निवास स्थान से बाहर प्रदेश के अन्य शहरों में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में महिला वसतिगृह (सखी निवास) का संचालन किया जा रहा है।

किस तरह की महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी

भोपाल में महिला वसति गृह सखी निवास जवाहर बाल भवन परिसर तुलसी नगर, भोपाल में स्थापित है, यहाँ 100 महिलाकर्मियों के रहने की व्यवस्था उपलब्ध है। जिसमें मध्यप्रदेश राज्य में स्थापित शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं पंजीकृत संस्थाओं में कार्यरत महिलाकर्मियों को प्रवेश की पात्रता है। एकाकी, विधवा, तलाकशुद, परित्यक्ता, विवाहित महिला जिसका पति या परिवार उस शहर में नहीं रह रहा है, उसमें न्यूनतम आय वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। शारीरिक रूप से अक्षम महिलाओं के लिये 06 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। 

भोपाल में महिलाओं के सरकारी हॉस्टल में आरक्षण का प्रावधान

कॉलेज में अध्ययनरत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं एवं छात्राओं को वसति गृह में स्थान उपलब्ध होने पर प्रवेश की स्वीकृति दी जायेगी, जो अधिकतम 30 प्रतिशत होगी। अर्द्धशासकीय तथा पंजीकृत शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं के लिये गृह की उपलब्ध क्षमता का 10 प्रतिशत स्थान आरक्षित रहेगा। जहां तक संभव होगा बच्चों वाली महिलाओं को सिंगल कक्ष आवंटित किये जायेगे। मानसिक रूप से अविकसित विक्षिप्त एवं अर्द्धविक्षिप्त महिलाओं को प्रवेश की पात्रता नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिये महिला वसतिगृह में संपर्क किया जा सकता है। 

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!