BHOPAL NEWS - सड़कों पर विश्वास सारंग के विरोध और समर्थन में प्रदर्शन

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ और समर्थन में प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। मामला मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज मान्यता एवं संबद्धता घोटाला का है। कांग्रेस पार्टी विश्वास सारंग के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग कर रही है। दूसरी तरफ विश्वास सारंग के समर्थक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विश्वास सारंग की विधानसभा में कांग्रेस नेताओं का पैदल मार्च

आज कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग की विधानसभा, नरेला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने पैदल मार्च किया। कम से कम 500 से अधिक और लगभग 1000 कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में अशोका गार्डन क्षेत्र में प्रभात पेट्रोल पंप के समीप मंडी चौराहा 80 फीट रोड से पैदल मार्च करते हुए अशोका गार्डन थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाना प्रभारी को एक ज्ञापन दिया जिसमें मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ मामला दर्ज करने का निवेदन किया गया है। 

विश्वास सारंग के समर्थन में प्रदर्शन

एक दिन पहले जब TT नगर पुलिस थाने में कांग्रेस पार्टी के नेता विश्वास सारंग के खिलाफ मामला दर्ज करने हेतु आवेदन देने गए थे, तब कुछ महिलाओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस थाने का घेराव किया। आज जब कांग्रेस पार्टी द्वारा अशोका गार्डन क्षेत्र में विश्वास सारंग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वाले सभी लोग विश्वास सारंग के समर्थक बताए जा रहे हैं और इस प्रदर्शन को दबाव का जवाब बताया जा रहा है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!