BHOPAL NEWS - महिला शिक्षक का सूखी सेवनिया ढाबे पर रेप, प्यार में धोखा

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला शिक्षक, प्यार में धोखे का शिकार हो गई। जिस लड़के से शादी करके वह अपना पूरा जीवन बिताना चाहती थी, उसी लड़के ने झूठा प्यार जताकर रेप कर डाला। लड़की उसके साथ ढाबे पर खाना खाने के लिए गई थी। जहां पहली बार उसका रेप किया गया। 

शादी के लिए प्रपोज किया और डायरेक्ट फिजिकल रिलेशन बना लिए

सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय युवती निशातपुरा थानाक्षेत्र में रहती है तथा एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमन यादव नाम के युवक से हुई थी। उनके बीच जब चैटिंग होने लगी तो अमन यादव ने उसे सूखी सेवनिया इलाके एक ढाबे पर मिलने के लिए बुलाया और उसकी मर्जी के बिना फिजिकल रिलेशन बनाए। इस दौरान उसके विरोध को दबाने के लिए अमन यादव ने उससे शादी का वादा किया।

लड़के ने ब्रेकअप किया तो लड़की ने FIR दर्ज करवा दी

लड़की का विश्वास जीत लेने के बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार फिजिकल रिलेशन बनाएं। 28 जून को दोनों एक मूवी देखने के लिए गए थे। यहां से वापस लौटते समय अमन यादव ने उससे ब्रेकअप कर लिया और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। युवती ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। सूखी सेवनिया पुलिस ने अमन यादव के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!