BHOPAL NEWS - बिजली कंपनी के सब इंजीनियर के खिलाफ तलाक के बाद पत्नी के बलात्कार का मामला दर्ज

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस थाने में बिजली कंपनी के एक सब इंजीनियर के खिलाफ तलाक के बाद अपनी ही पत्नी के बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि तलाक के बाद वह अपने ही पति के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। तलाक के बाद दोनों के बीच एग्रीमेंट हुआ था। पति ने एग्रीमेंट तोड़ दिया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उधर पता चला है कि सब इंजीनियर, किसी दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप में है।

LIFE STORY - 2016 में शादी और 2022 में तलाक हो गया था

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नीमच निवासी 32 साल की महिला की शादी बिजली कॉलोनी अशोका गार्डन में रहने वाले सब-इंजीनियर से साल 2016 में हुई थी। उनकी एक बेटी है। शादी के बाद से ही पति के माता-पिता उसे उकसाने लगे थे कि तू पत्नी से तलाक ले ले। हम तेरी दूसरी लडक़ी से शादी करा देंगे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच भी अनबन होने लगी। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि साल 2022 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। 

Married Life Story - एग्रीमेंट करके दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे

तलाक के बाद महिला अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि, इस बीच पति ने उससे संपर्क कर कहा कि बेटी का भविष्य खराब हो रहा है। लिहाजा दोनों के बीच राजीनामा हुआ और महिला अपनी बेटी को लेकर बिजली कॉलोनी पूर्व पति के साथ रहने लगी। इस बीच आरोपी पूर्व पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। राजीनामा में तय हुआ था कि पति दूसरी जगह शादी नहीं करेगा। पिछले दिनों आरोपी अचानक गायब हो गया। वह कहीं दूसरी जगह रहने लगा। इस बीच पीडि़त महिला को पता चला कि पूर्व पति ने कहीं और शादी कर ली है। इसलिए वह उसके पास नहीं आ रहा है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!