Business ideas - दीपावली तक 10 लाख का टर्नओवर करना है तो इस प्रोडक्ट की डीलरशिप लीजिए

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आईडिया देने जा रहे हैं, जो रेडी टू सक्सेस है। अर्थात यदि आज शुरू करेंगे तो दीपावली तक आपका नाम मार्केट में स्थापित हो जाएगा। बढ़िया कारोबार होगा और अच्छी खासी कमाई भी हो जाएगी। यहां हम कंपनी को प्रमोट नहीं कर रहे हैं बल्कि प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं। कंपनी का चुनाव आप अपने विवेक के आधार पर कर लीजिएगा।

Best business opportunity ideas for beginners 

दीपावली आने वाली है। यह भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है और इस अवसर पर भारत में करोड़ घर, दुकान, ऑफिस और कारखाने इत्यादि का रिनोवेशन किया जाता है। सबसे पहले अपने लोकल मार्केट में सर्च कीजिए। इंटरनेट पर नहीं मार्केट में निकल कर फिजिकल सर्वे कीजिए और पता लगाइए कि क्या नीचे दिए गए प्रोडक्ट आपके मार्केट में मौजूद है। 
  1. UV marble sheet 
  2. PVC panels 
  3. PVC Mica 
  4. PVC louvers 
  5. Furniture panels 
यदि नहीं है तो आपकी बल्ले-बल्ले और यदि है तो किस कंपनी के हैं और उनकी प्राइस क्या है। जिस व्यक्ति के पास डीलरशिप है वह कैसा काम कर रहा है और उसके पास कितना स्टॉक है। इसके बाद पता कीजिए कि भारत में कुल मिलाकर कितनी कंपनियां है जो उपरोक्त पांच प्रोडक्ट बनाती है। आपको 100 से ज्यादा कंपनियों के नाम मिल जाएंगे। सभी कंपनियों की वेबसाइट पर विजिट कीजिए। कंपनियों के अधिकारियों से फोन पर बात कीजिए और जो ठीक लगे उन कंपनियों में विजिट कीजिए। इस प्रक्रिया के पूरे होते-होते तक आपके दिमाग में वह रणनीति बन जाएगी जिसके कारण आप प्रतिस्पर्धा में किसी से भी आगे निकल सकते हैं। 

हम आपको सिर्फ यह बताने आए हैं कि उपरोक्त पांच प्रोडक्ट भारत की ज्यादातर शहरों में उपलब्ध नहीं है जबकि उनकी डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। जिन लोगों ने पिछले 5 सालों में इन प्रोडक्ट का उपयोग किया है। उनकी रिपोर्ट काफी अच्छी है इसलिए एक ग्राहक अगले तीन ग्राहक पैदा कर रहा है। यह सभी प्रोडक्ट, उनके समकक्ष पुराने परंपरागत प्रोडक्ट की तुलना में 50% से भी कम कीमत में मिल जाते हैं। देखने में अच्छे लगते हैं। बढ़िया सर्विस मिल रही है। अर्थात प्रोडक्ट टेस्टेड ओके हो गए हैं। यही समय है जब इनका कारोबार करना चाहिए। आपको जो भी कंपनी सबसे अच्छी लगती है उसकी डीलरशिप ले लीजिए। कंपनियां पूरे भारत में नेटवर्क बनाना चाहती हैं इसलिए सस्ती डीलरशिप मिल रही है। माल भी क्रेडिट पर मिल रहा है। आप मौके का फायदा उठा सकते हैं। 

best new unique business ideas in hindi for students 

नया काम हमेशा नई उम्र के लोग ज्यादा अच्छी तरीके से करते हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार उपरोक्त प्रोडक्ट के डिस्ट्रीब्यूटर बनकर उम्मीद से कई गुना पैसा कमा सकते हैं। दीपावली तक थोड़ा व्यस्त रहेंगे परंतु उसके बाद फ्री हो जाएंगे। यह ऐसे प्रोडक्ट नहीं है जिनके ग्राहक रोज-रोज आते हैं, लेकिन जो आता है उसका आर्डर काफी अच्छा होता है। 

Business ideas for women in india 

महिलाओं के लिए यह उनकी शान बढ़ाने वाला बिजनेस है। इंटीरियर इंडस्ट्री से रिलेटेड है इसलिए महिलाएं ज्यादा आसानी से कर सकती हैं। प्रोडक्ट ऐसे हैं जो हाथों-हाथ बिक रहे हैं इसलिए हाउसवाइफ भी शुरू कर सकते हैं। आपको केवल काउंटर संभालना है। ग्राहकों से डील करनी है। उनके साथ व्यवहार बनाना है। एक बार उन्होंने ऑर्डर दे दिया तो फिर आपकी टीम सब कुछ हैंडल करेगी। आपको सिर्फ सुपरवाइज करना होगा। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लिए इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करना काफी फायदे का सौदा हो सकता है। प्रोडक्ट नए हैं और मार्केट में डिमांड है इसलिए इनमें काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस बात की पूरी संभावना है कि आपके शहर में किसी के पास डीलरशिप नहीं होगी। यदि होगी तो वह बड़े पैमाने पर काम नहीं कर रहा होगा। यही मौका है जब आप इस बिजनेस में इन्वेस्ट करके बड़े पैमाने पर काम कर सकते हैं। 

Profitable business ideas in india 

इस प्रोडक्ट में 100% का प्रॉफिट मार्जिन है। खर्च काटने के बाद 60-70% नेट प्रॉफिट मिल जाता है। यदि आपके बाजार में प्रतियोगिता की स्थिति है तो आपको डिस्काउंट देना पड़ सकता है। इसके बाद भी आपका नेट प्रॉफिट मार्जिन 30-40% से कम नहीं होगा। बाजार में डिमांड इतनी ज्यादा है कि जितने भी डीलर है, वह सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। कंपनियों के पास प्रोडक्शन यूनिट कम है, इसलिए डिमांड की तुलना में सप्लाई कम आ रही है और ऐसी स्थिति में हमेशा प्रोडक्ट की रेट हाई हो जाते हैं। जो दुकानदार के लिए फायदे की बात है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!