Business ideas - ₹3 लाख महीने की कमाई के लिए इन्वेस्टमेंट मात्र ₹1 लाख

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमें हजारों लोग ₹50000 इन्वेस्ट करके ₹100000 महीने कमा रहे हैं परंतु हम आपको एक ऐसा आईडिया देने जा रहे हैं जिसके कारण आपका इन्वेस्टमेंट डबल लेकिन इनकम ट्रिपल हो जाएगी। एक छोटी सी मशीन ₹500 के प्रोडक्ट को 1500 रुपए का बना देगी। 

Best business opportunity ideas for beginners 

Handmade Jewelry के बारे में तो आप जानते ही हैं। आजकल बड़े फैशन में है। महिलाएं हर इवेंट के लिए स्पेशल हैंडमेड जूलरी खरीदना पसंद करती हैं। हैंडमेड जूलरी एक तरफ गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी की तुलना में बहुत सस्ती होती है तो दूसरी तरफ बेहद आकर्षक भी होती है। अपन को यही बिजनेस करना है परंतु कुछ अलग तरीके से ताकि अपने प्रोडक्ट दूसरों की तुलना में और ज्यादा स्पेशल हो जाएं। 

एक मशीन का नाम है CO2 Printer, आपको यह मशीन खरीदनी है। इस मशीन की मदद से अपन हैंडमेड जूलरी को Customized handmade jewellery में बदल देंगे। बाजार में कुछ लोग इसको Personalized Handmade Jewellery भी कहते हैं। CO2 Printer की मदद से आप आप ज्वेलरी का कलर बदल सकते हैं। उसे पर कोई छोटा स्पेशल डिजाइन बना सकते हैं। किसी का भी नाम लिख सकते हैं। किसी का फोटो प्रिंट कर सकते हैं। 
  • यदि कोई किसी को दोस्ती के लिए प्रपोज करना चाहता है। 
  • यदि कोई किसी को शादी के लिए प्रपोज करना चाहता है। 
  • यदि कोई किसी की सफलता की कामना के साथ उसे हैंडमेड जूलरी गिफ्ट करना चाहता है। 
  • इंगेजमेंट से लेकर शादी तक, हर इवेंट के लिए। 
  • यहां तक कि हरियाली अमावस्या जैसे ट्रेडिशनल इवेंट के लिए भी आप Customized handmade jewellery बना सकते हैं। 

Profitable business ideas in india 

भारत में हैंडमेड जूलरी का मार्केट साइज लगातार बढ़ता जा रहा है। सन 2022 में 20000 करोड़ का कारोबार हुआ था और सन 2027 में यह कारोबार 50000 करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है। भारत में बनने वाली हैंडमेड जूलरी दुनिया भर में एक्सपोर्ट हो रही है। अब तक इसमें कोई बड़ी MNC नहीं आई है और आने की उम्मीद भी नहीं है। हैंडमेड जूलरी में प्रॉफिट मार्जिन सीजन और डिजाइन पर डिपेंड करता है। जिस प्रोडक्ट की प्रोडक्शन का ₹100 आती है, वह ऑनलाइन ₹500 में बड़े आराम से बिक जाता है। फेस्टिवल सीजन में प्रॉफिट मार्जिन और ज्यादा बढ़ जाता है। आमतौर पर 100% प्रॉफिट मार्जिन होता ही है लेकिन अपन तो Customized handmade jewellery बनाने जा रहे हैं इसलिए अपना प्रॉफिट मार्जिन दूसरों की तुलना में और ज्यादा होगा, क्योंकि कस्टमाइजेशन की अपनी वैल्यू होती है। ऐसे प्रोडक्ट यूनिक होते हैं और इनकी कोई सेकंड कॉपी नहीं होती। 

best new unique business ideas in hindi for students 

भारत में हजारों स्टूडेंट्स, खासकर लड़कियां हैंडमेड जूलरी बनाने का काम कर रही है। इंस्टाग्राम और अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर हैंडमेड जूलरी की भारी डिमांड है। फेसबुक मार्केटप्लेस, गूगल बिजनेस और अन्य बिजनेस डायरेक्टरी में अपनी प्रोफाइल बनाकर घर बैठे बड़ा कारोबार किया जा सकता है। 

Business ideas for women in india 

गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी डिजाइन ज्यादातर पुरुष करते हैं परंतु हैंडमेड जूलरी बनाने के मामले में महिलाएं, पुरुष कारीगरों से कहीं ज्यादा आगे हैं। यदि आप हाउसवाइफ है या फिर कहीं दूसरी जगह नौकरी करती हैं, तो जितना समय मिलता है उतने समय में ज्वेलरी बनाने का काम कीजिए। अपने जैसी 4-5 महिलाओं का ग्रुप बना लीजिए। और जैसा कि ऊपर बताया गया है। घर बैठे ऑनलाइन बिक्री कीजिए। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस को नेक्स्ट लेवल पर कर सकते हैं। जितना ज्यादा इनवेस्टमेंट करेंगे उतना ज्यादा रिटर्न मिलेगा। उदाहरण के लिए ₹100000 के इन्वेस्टमेंट पर ₹100000 का प्रॉफिट होगा लेकिन ₹200000 के इन्वेस्टमेंट पर ₹2.5 लाख की इनकम होगी। यानी इन्वेस्टमेंट की तुलना में आपकी कमाई कहीं ज्यादा बढ़ती जाएगी। आप जानते ही हैं कि भारत में लोगों को अकेले बिजनेस करने में डर लगता है। आप उन्हें जॉब दे सकते हैं। 

लोग अपने घर पर हैंडमेड जूलरी बनाएंगे और आपको सप्लाई करेंगे। आप बाजार में दुकान खोल सकते हैं। शहर में जितने भी मेल है और एग्जिबिशन लगते हैं, सब मैं अपनी दुकान खोल सकते हैं। आपके आसपास जो भी बड़ा शहर है, वहां सप्लाई कर सकते हैं। वहां के बड़े मिले और एग्जीबिशन में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। ऑनलाइन में डोमेस्टिक के अलावा एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!