Business ideas - ऐसा फूड प्रोडक्ट, दुकान पर लाइन लगी रहेगी, 3 लाख महीने तो आसानी से कमाएंगे

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आज हम आपको एक ऐसे फूड प्रोडक्ट का ट्रेड सीक्रेट बताने जा रहे हैं, जिसके कारण कोई आपकी प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगा। जब तक आप नहीं बताएंगे तब तक कोई दूसरा आपके फूड प्रोडक्ट और उसके टेस्ट की कॉपी नहीं कर पाए। मार्केट में डिमांड पर पहले से ही बहुत ज्यादा है। दुकान खोलते ही लाइन लग जाएगी। महीने का ₹300000 तो आसानी से कमा सकते हैं। 

Best business opportunity ideas for beginners 

हम "बर्गर" की बात कर रहे हैं। एक ऐसा फूड प्रोडक्ट जिसको बनाने से हर कोई डरता है। जो लोग सफल नहीं हो पाए वह हमेशा दूसरों से कहते हैं कि बर्गर बनाने से अच्छा है समोसे बना लो। कम से कम बिक तो जाएंगे। दरअसल भारत में ज्यादातर लोग BURGER बनाने में कुछ बेसिक गलतियां करते हैं। उन्होंने मैकडॉनल्ड'एस में बर्गर को देखा और मन ही मन यह सोच लिया कि मैं भी बर्गर बना सकता हूं। यह तो बहुत आसान है। लाख कोशिश करने के बाद भी कोई मैकडॉनल्ड'एस जैसा स्वाद नहीं दे पता है। यही कारण है कि, फास्ट फूड के बाजार में बर्गर की दुकान बहुत कम होती है और यदि होती भी है तो बिक्री कम होती है। हम आपको वह ट्रेड सीक्रेट बताएंगे जिससे आपका बर्गर की बिक्री किसी भी दूसरे की तुलना में 10X ज्यादा होगी। 

  1. दरअसल लोग Burger Patty को आलू की टिक्की समझ लेते हैं और घर पर ही बना डालते हैं जबकि इस घर पर नहीं बनाया जाता बल्कि Burger Patty आर्डर करके मंगवाई जाती है। भारत में बहुत सारी बड़ी-बड़ी कंपनियां Burger Patty बनाती है। आपको बस ऑर्डर करना है। यदि ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध नहीं है तो ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। Burger Patty को खुली हवा में अथवा फ्रिज में नहीं रखा जाता बल्कि फ्रीजर में रखा जाता है।
  2. दूसरी इंपॉर्टेंट बात यह है कि Burger Bun को कढ़ाई के तेल में तला नहीं जाता। टोस्टर में गर्म किया जाता है। जो लोग Burger Bun को तेल में तल देते हैं। उनके बर्गर का स्वाद खराब हो जाता है। 
  3. तीसरी सबसे इंपोर्टेंट बात Burger Patty को फ्रीजर से निकलने के बाद और गर्म करने से पहले उसका तापमान सामान्य नहीं किया जाता है। Burger Patty को फ्रोजन स्टेज पर ही फ्राई किया जाता है। अर्थात डीप फ्रीजर से बाहर निकाल कर और फ्रायर में फ्राई किया जाता है। कई लोग तापमान सामान्य कर देते हैं और इसके कारण उनका स्वाद खराब हो जाता है। 

क्या-क्या मशीन चाहिए 
  1. ग्रिल
  2. फ्रायर
  3. रेफ्रिजरेटर
  4. फ्रीजर 

best new unique business ideas in hindi for students 

स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को बर्गर का स्वाद काफी पसंद आता है। आप अपने कॉलेज या फिर शहर के सबसे बड़े कॉलेज अथवा शहर की सबसे बड़े हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको लिमिटेड टाइम के लिए काम करना पड़ेगा। किसी को पता भी नहीं चलेगा और आपकी पढ़ाई के लिए समय भी निकल आएगा। 

Business ideas for women in india 

फूड प्रोडक्ट का बिजनेस महिलाओं के लिए आरक्षित होना चाहिए। हमने इस आर्टिकल में जितनी भी ट्रिक बताई है, यदि एक महिला और पुरुष SOP का डाट टू डॉट पालन करें तब भी इस बात की संभावना सबसे ज्यादा होगी कि महिला द्वारा बनाए गए बर्गर का स्वाद, पुरुष द्वारा बनाए गए बर्गर से ज्यादा अच्छा है। वैसे भी फास्ट फूड का कामदिन भर का नहीं होता। यदि आप हाउसवाइफ है तब भी कर सकती है। आप तो अपने घर के लिए समय मिल जाएगा। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके काफी अच्छा रिटर्न बना सकते हैं। सारा खेल मशीनों का है। आप जितनी अच्छी मशीन लेंगे, आपका बर्गर उतना अच्छा बनेगा। Burger Patty को स्टॉक करना होता है। इसके लिए भी डीप फ्रीजर की जरूरत होती है। आप अच्छी क्वालिटी की मशीनों के साथ रेस्टोरेंट ओपन कर सकते हैं। एक ऐसा रेस्टोरेंट जिसकी पहचान उसका बर्गर होगा। 

Profitable business ideas in india 

भारत में फूड प्रोडक्ट्स का बिजनेस हमेशा फायदे का सौदा होता है। यदि आप दुकान नहीं खोलते बल्कि CART संचालित करते हैं तो आपका प्रॉफिट मार्जिन 50% के आसपास होगा। यदि आपने दुकान ओपन की तो उसका किराया आपके प्रॉफिट में से समायोजित हो जाएगा। ऐसी स्थिति में भी आपका नेट प्रॉफिट मार्जिन 30% के आसपास रहेगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!