Business ideas - 50000 की KIT से डेढ़ लाख महीने की कमाई, स्टार्टअप भी कर सकते हैं

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

हम हमेशा बताते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े ग्राहक " बच्चे" हैं। बच्चों की एक खुशी के लिए पेरेंट्स बिना देर किए लाखों खर्च कर देते हैं। आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। जो 5 साल से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को आपका ग्राहक बना देगा। आपकी कमाई भी होगी और शहर में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पेरेंट्स आपको पैसे देंगे और उसके बाद थैंक यू भी बोलेंगे। 

Best business opportunity ideas for beginners 

डॉक्टर कहते हैं कि, 5 साल की उम्र तक बच्चे का सबसे तेज मानसिक विकास होता है। इस दौरान वह ज्यादा से ज्यादा चीजों को पहचानना चाहता है। ज्यादा से ज्यादा बातों को सीखना चाहता है परंतु भारत की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह है कि भारत में पेरेंट्स के पास बच्चों के लिए समय नहीं है। जिनके पास समय है, उनके पास स्केल नहीं है। यही कारण है कि 5 साल की उम्र तक के ज्यादातर बच्चों का संपूर्ण मानसिक विकास नहीं हो पता है। इस प्रॉब्लम को सॉल्व करके आप अपना बिजनेस बना सकते हैं। 

Brain Development Games, 5 साल तक के बच्चों के संपूर्ण मानसिक विकास के लिए सबसे सरल तरीका है। यह बात दुनिया भर में साबित हो चुकी है और यही कारण है की पूरी दुनिया में Brain Development Games की डिमांड बढ़ती जा रही है। आप होम ट्यूटर की तरह घर जाकर कोचिंग दे सकते हैं। या फिर अपना एक GAME ZONE खोल सकते हैं। या फिर, अपनी एक टीम बना सकते हैं जो शहर की सभी कॉलोनी में जाकर वहां के बच्चों को Brain Development Games खिलाएगी। 

Brain Development Games के लिए कुछ खास प्रकार के उपकरणों की जरूरत होती है। यह महंगे तो नहीं है परंतु भारत के बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होते। कृपया इंटरनेट पर Brain Development Games के बारे में सर्च कीजिए। इससे संबंधित वीडियो देखिए। आपको अपने आप समझ में आ जाएगा कि, आपके शहर में क्या कर सकते हैं और कैसे कर सकते हैं। 

best new unique business ideas in hindi for students 

कॉलेज स्टूडेंट्स अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार Brain Development Games की वीकेंड कोचिंग दे सकते हैं। भारत में शनिवार और रविवार को पेरेंट्स की छुट्टी होती है। आप उनके घर जा सकते हैं या फिर बच्चों को अपने घर बुला सकते हैं। इसके कारण आपकी एक एक्स्ट्रा इनकम हो जाएगी और यह एक ऐसा जॉब है जो आपकी पढ़ाई में आपको मदद करेगा। 

Business ideas for women in india 

महिलाओं के लिए तो यह बिजनेस आइडिया बल्ले-बल्ले बात है, क्योंकि भारतीय महिलाओं को बच्चे भी पसंद होते हैं और खेल भी। 5 साल की उम्र तक के बच्चे भी महिलाओं के संरक्षण में स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं और ज्यादा स्वतंत्रता के साथ सीखने की कोशिश करते हैं। यह प्राकृतिक कारण ही आपका बिजनेस को सफलता के शिखर तक ले जाएगा। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके दूसरों की तुलना में कहीं ज्यादा रिटर्न कमा सकते हैं। Brain Development Games के लिए कुछ खास प्रकार की चीजों की जरूरत पड़ती है। इंटरनेट पर कुछ मोबाइल एप्लीकेशन है और कुछ अन्य ऑनलाइन प्रोग्राम भी है। जिन्हें सब्सक्राइब करना होता है। आप अपनी टीम बनाकर, उपरोक्त चीजों में इन्वेस्टमेंट करके, काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। यदि आप अपने शहर का सबसे बड़ा Brain Development Games Zone बनाते हैं तो यकीन मानिए, वीकेंड पर पेरेंट्स कहीं पर भी जाने से पहले अपने बच्चों को आपके पास छोड़कर जाएंगे। 

Profitable business ideas in india 

इस बिजनेस में हर तरफ से प्रॉफिट ही प्रॉफिट है। यदि एक बच्चे के लिए सिर्फ ₹2000 महीना फीस चार्ज किया और आपके पैनल में सिर्फ 100 बच्चे आते हैं। तब भी आपकी मंथली इनकम ₹200000 और खर्च काटने के बाद कम से कम डेढ़ लाख रुपए महीने की कमाई बड़े आराम से हो जाएगी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!