GOLD RATE ₹70000 के नीचे कब जाएगा, यहां पढ़िए, 3 दिन से लगातार सस्ता हो रहा है

Bhopal Samachar
₹100000 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे गोल्ड के दाम पिछले तीन दिनों से लगातार गिरते जा रहे हैं। दुनिया भर में गोल्ड की खरीदारी कम और बिक्री ज्यादा हो गई है। अक्टूबर 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक जिन व्यापारियों ने गोल्ड खरीदा था। अब वह अपना गोल्ड बेचकर प्रॉफिट बना रहे हैं। आईए जानते हैं कि, आने वाले दिनों में मार्केट में गोल्ड की क्या पोजीशन बन सकती है।  

क्या गोल्ड 70000 के नीचे जाएगा

पिछले 3 महीने के आंकड़ों का अध्ययन करें तो दिनांक 27 जून 2024 को गोल्ड सबसे सस्ता 71000 प्रति 10 ग्राम के आसपास था। इससे पहले 20 may 2024 को 75000 प्रति 10 ग्राम मूल्य का ऑल टाइम हाई रेट क्रॉस कर चुका था। सिर्फ एक महीने में 75000 से सस्ता होकर 71000 पर आ गया था। इसके बाद फिर बढ़ाना शुरू हुआ और 17 जुलाई 2024 को एक बार फिर 75000 से ऊपर निकल गया था, और उसके बाद सस्ता होना शुरू हो गया है। पिछले 3 महीने में एक पैटर्न बन गया है:- 
  • 20 अप्रैल को 74000 से अधिक पर था। फिर 71000 के आसपास सस्ता हुआ। 
  • 20 मई को कीमत बढ़ते हुए 75000 से अधिक हो गई। फिर 71000 के आसपास तक सस्ता हो गया। 
  • 21 जून को 73000 से अधिक के मूल्य पर खरीदारी हो रही थी। फिर धड़ाम से नीचे गिरा और 71000 के आसपास आ गया। 
  • 17 जुलाई को 75000 क्रॉस कर गया था और फिर से गोल्ड के मूल्य में गिरावट शुरू हो गई है। 

सोने की कीमतों के भविष्य पर कुछ विशेषज्ञों की राय

गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि सन 2024 का अंत होने से पहले सोने की कीमत कम से कम एक बार $2,500 प्रति औंस तक पहुंच जाएगी। यदि यह पूर्वानुमान सही निकला और भारत में डॉलर की कीमत बढ़ाकर 85 रुपए हो गई तब भी 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 68000 के आसपास होगी।
सिटीग्रुप का पूर्वानुमान है कि 2024 के अंत तक गोल्ड की कीमत $2,300 प्रति औंस तक पहुंच जाएगी। यदि यह पूर्वानुमान सही निकला और डॉलर की कीमत बढ़ाकर ₹85 भी हो गई तब भी 10 ग्राम गोल्ड का मूल्य 63000 के आसपास होगा।
जेपी मॉर्गन का कैलकुलेशन कहता है कि 2024 में सोने की कीमत $2,200 प्रति औंस तक पहुंच जाएगी। इस हिसाब से डॉलर की कीमत ₹85 होने पर भी गोल्ड की कीमत ₹60000 के आसपास होगी। 

रिटेल मार्केट की बात करें तो केवल गोल्डमैन के अनुसार इस साल सोने की कीमत 71000 से नीचे नहीं जाएगी जबकि सिटी ग्रुप और जेपी मॉर्गन का मानना है कि सोने की कीमत 71000 के नीचे, कम से कम एक बार जरूर जाएगी। 

डिस्क्लेमर - यह समाचार विभिन्न भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है। आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए शिक्षा के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। कृपया इन्वेस्टमेंट अथवा प्रॉफिट बुकिंग का डिसीजन बनाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!