INDORE NEWS - संबंध बनाने के लिए शादी प्रपोज करने वाले छात्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में इस तरह के कई मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। ताजा मामला इंदौर जिले के राऊ पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। लड़की एमपीपीएससी की तैयारी कर रही है। लड़का धार का रहने वाला है। पहले इंस्टाग्राम पर ट्राई किया और जब कंफर्म हो गया की लड़की को झूठे प्यार में फसाया जा सकता है तो शादी प्रपोज करके फिजिकल रिलेशन बना लिए। भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत भी ऐसे मामलों को बलात्कार का अपराध माना गया है।

इंस्टाग्राम पर शादी के लिए प्रपोज किया और रिलेशन बनाने धार से इंदौर आ गया

राऊ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंस्ट्राग्राम पर 2022 में सुनील भंवर निवासी जामला बाग (धार) से जान पहचान हुई थी। पहले मैसेज पर बातचीत होती रही फिर एक दूसरे का नंबर एक्सचेंज कर लिया। इसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी। सुनील ने मोबाइल पर ही कहा कि वह शादी करना चाहता है। अगस्त 2022 में सुनील राऊ इलाके में छात्रा के घर पर मिलने पहुंचा और संबंध बनाने की जिद करने लगा। छात्रा ने इनकार किया तो उसने जबरदस्ती की। इसके बाद सुनील ने छात्रा के घर आकर कई बार संबंध बनाए। लेकिन शादी की बात करने पर उसे टाल देता।

लड़की ने ब्रेकअप के बाद फैमिली को बताया

14 जनवरी 2024 को सुनील आखिरी बार रूम पर आया। संबंध बनाने के बाद शादी का कहा तो धमकी दी कि बार-बार शादी की बात क्यों करती है। अगर आगे से ऐसी बात की तो अच्छा नहीं होगा। किसी दिन जान से हाथ धोना पड़ेगा। 19 जून को सुनील से मोबाइल पर शादी की बात पर सुनील बोला कि तुमसे शादी नहीं करूंगा, जो समझ आए कर लेना। बाद में डरते हुए पिता और भाई को जानकारी दी और थाने आकर सुनील के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील भंवर की तलाश की जा रही है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!