INDORE के नेताओं से संबंधित तीन बड़े समाचार, एक्सीडेंट, स्वागत, नोटिस और निष्कासन

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की कार का भोपाल में तुलसी नगर के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुए हादसे में मंत्री सिलावट को चोट नहीं लगी है। वे दूसरी कार से रवाना हो गए। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के नजदीक पार्क कराया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री का स्वागत करने पर कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस

इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव को पार्टी ने नोटिस दिया है। दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया था। 14 जुलाई को इंदौर में पौधरोपण के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य बीजेपी नेता कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे थे। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री खुद चलकर कांग्रेस कार्यालय में आए तो शहर और ग्रामीण दोनों अध्यक्षों ने उनका स्वागत किया परंतु इस बात को लेकर उनके विरोधियों ने शिकायत कर दी। कहा कि, चड्‌ढा और यादव ने विजयवर्गीय के आगमन पर अतिरिक्त आत्मीयता दिखाई थी। पिछले दिनों कांग्रेस की राजनीतिक सलाहकार कमेटी की बैठक में इंदौर के शहर और जिलाध्यक्ष के स्वागत के तरीके को पार्टी के लिए उचित नहीं माना था। दोनों से सात दिन में जवाब मांगा गया है। 

जीतू पटवारी पर सवाल उठाने वाले खड़गे के खास नेता कांग्रेस पार्टी से निष्कासित 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाले पार्टी के उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरड़िया को कांग्रेस से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। श्री चौरडिया को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे का खास माना जाता है।

इंदौर के अजय चौरड़िया ने पिछले दिनों पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी पर भाजपा संगठन और सत्ता के साथ मिलीभगत की राजनीति करने और कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाया था। उन्हें संगठन ने कारण बताओ नोटिस दिया था, जिसके जवाब में चौरड़िया ने लिखा कि जीतू पटवारी और प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह के लिए प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता की जो भावना थी, वो मैंने रखी है। ये कांग्रेस नेतृत्व यानी आलाकमान नहीं है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!