मध्य प्रदेश मानसून - आसमान में अरब और बंगाल के बादलों की टक्कर होने वाली है, मूसलाधार वर्षा होगी

Bhopal Samachar
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के बादल मध्य प्रदेश के आसमान में पूर्व और पश्चिम दिशा की तरफ से, बिल्कुल बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। अरब सागर के बादलों के कारण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में रेड अलर्ट जारी हो गया है। बंगालकी खाड़ी के बादलों के कारण आंध्र प्रदेश तेलंगाना और विदर्भ में रेड अलर्ट जारी हो गया है। यह दोनों बदल मध्य प्रदेश के आसमान पर आपस में टकराएंगे और मूसलाधार बारिश होगी। 

भारत के आसमान में मानसून वाले बादलों की स्थिति

मध्य प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से पैदा होने वाले बादल आंध्र प्रदेश तेलंगाना और विदर्भ के रास्ते मध्य प्रदेश के आसमान में प्रवेश करते हैं। इस पूरे रूट पर घने काले बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बंगाल की खाड़ी के कुछ बदल उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश के आसमान में प्रवेश करते हैं। यहां पर भी काले बादल छाए हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अरब सागर से पैदा होने वाले बादल गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं गुजरात के रास्ते मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाके के आसमान में प्रवेश करते हैं। अरब सागर से लेकर मध्य प्रदेश के बॉर्डर तक घने काले बादल छाए हुए हैं और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

मध्य प्रदेश मौसम एवं मानसून का पूर्वानुमान

कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर के घने काले बादल आगे बढ़ रहे हैं। यह दोनों बादल मध्य प्रदेश के आसमान में टकराएंगे। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाले बादलों की स्पीड ज्यादा है इसलिए वह मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाके में भारी बारिश करते हुए आगे बढ़ेंगे और मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाके में अरब सागर के बादलों से टकरा जाएंगे। इसलिए पश्चिम मध्य प्रदेश में 20 जुलाई को मूसलाधार बारिश होगी। इसके बाद दोनों बादलों की लड़ाई मध्य प्रदेश के पूरे आसमान में दिखाई देने लगेगी और 21 जुलाई को पूरे मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश होगी। 

आपका जिला कहां पर है

भारत मौसम विज्ञान विभाग में मध्य प्रदेश को पूर्व और पश्चिम दो हिस्सों में बनता है यानी उत्तर और दक्षिण नहीं है। इस नक्शे पर आप देख सकते हैं कि, आधा मध्य प्रदेश जहां पर येलो कलर है, यह पूर्वी मध्य प्रदेश है और जहां पर ऑरेंज कलर है, यह पश्चिमी मध्य प्रदेश है। यह 20 जुलाई की स्थिति है। मौसम विभाग द्वारा पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें आप अपना जिला बड़े आराम से ढूंढ सकते हैं। 


विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!