मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए सरकारी कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित - MP CM EXCELLENCE AWARD

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh Chief Minister Excellence Awards के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पुरस्कार केवल मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों के लिए है। इसमें सम्मान के साथ ₹100000 नगद इनाम भी मिलता है। 

Madhya Pradesh Chief Minister Excellence Awards

मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में लिखा है कि, मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को उनके द्वारा किए गए नवाचार हेतु पुरस्कृत करने के लिए "मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करता है। यह पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष के ठीक पूर्व के वित्तीय वर्ष अर्थात 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 में किए गए उल्लेखनीय कार्य/कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। 

chief minister excellence award 2024

"मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) के लिए शासकीय सेवकों से तात्पर्य मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आने वाले समस्त विभाग, विभागाध्यक्ष एवं उनके अधीनस्थ आने वाले निगम, मंडल, बोर्ड, संस्था आदि में कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारी से हैं। पुरस्कार हेतु निम्न 06 कार्यक्षेत्रों में पहल नवाचार अनुप्रयोगों के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा-
1. नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन
2. शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास
3. स्वास्थ्य एवं पोषण
4. अधोसंरचना
5. सामाजिक समावेश (Social Inclusion) एवं सशक्तिकरण
6. रोजगार एवं आर्थिक विकास

इस संबंध में विस्तृत विवरण एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट awards.mp.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2024 है। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) पुरस्कार की संख्या 15 (पंद्रह) होगी एवं प्रत्येक के लिए पुरस्कार राशि रू. 1,00,000/- (रूपए एक लाख) होगी। यदि पुरस्कार के लिए एक ही कार्यक्षेत्र में एक से अधिक शासकीय सेवक पात्र होंगे तो पुरस्कार राशि उनमें समान रूप से विभाजित की जाएगी। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!