MP karmchari news - डिंडोरी में 29 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की तैयारी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश सरकार शिक्षा के लिए अपने बजट का 10% से अधिक खर्च कर रही है इसके बावजूद शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। साल 2024 में माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा जारी किए गए हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद पूरे मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। छिंदवाड़ा में 50-20 फार्मूले पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा रहा है तो डिंडोरी में 29 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की तैयारी शुरू हो गई है। 

मध्य प्रदेश ट्राइबल डिपार्टमेंट अयोग्य शिक्षकों की जानकारी जुटा रहा है

डिंडोरी जिला के अंतर्गत कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मेहंदवानी द्वारा ऐसे 29 शिक्षकों की जानकारी दी गई है। इनमें से 12 शिक्षक ऐसे हैं जो शराब के नशे में स्कूल आते हैं। पांच शिक्षकों की दो पत्नियों हैं। तीन शिक्षकों की दो पत्नियों हैं और वह शराब पीकर स्कूल में आते हैं, एवं 9 शिक्षक लंबे समय से अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित चल रहे हैं। यह आंकड़े डिंडोरी जिले के केवल एक विकासखंड के हैं। ट्राइबल डिपार्टमेंट द्वारा सभी स्कूलों से जानकारी मांगी गई है। 

नेतागिरी करने वाले शिक्षकों का क्या इलाज करें

मध्य प्रदेश सरकार में इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि जो शिक्षक डॉक्यूमेंट में स्कूल में उपस्थित होते हैं परंतु कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ाते नहीं है बल्कि नेतागिरी करते हैं। उनका क्या इलाज किया जाए। इस प्रकार के शिक्षक सरकार के लिए सरदर्द बन गए हैं। ग्राम पंचायत के चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक को प्रभावित करते हैं। ना तो खुद काम करते हैं और ना ही दूसरे शिक्षकों को काम करने देते हैं। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!