MP MONSOON NEWS - मध्य प्रदेश के आसमान पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के बादल टकराएंगे

Bhopal Samachar
बंगाल की खाड़ी से मानसून के बादलों की दूसरी बटालियन निकलने वाली है। अरब सागर से बादलों की बहादुर सी चल पड़ी है। दोनों की गति सामान रही और हवाओं ने दोनों में से किसी की भी दिशा को नहीं बदला तो अगले सप्ताह मध्य प्रदेश के आसमान पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के बादलों की टक्कर होगी जिसके कारण कुछ इलाकों में घनघोर बारिश देखने को मिलेगी। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान - लगातार 48 घंटे तक मानसून की बारिश होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि, भारत में मानसून का फर्स्ट राउंड खत्म हो चुका है। सेकंड राउंड के लिए बंगाल की खाड़ी में बादलों का एक बहुत बड़ा दल तैयार हो रहा है। 12 जुलाई को समुद्र की सतह पर बादलों की धमाचौकड़ी दिखाई देने लगी। 13 जुलाई को समुद्र के ऊपर बादलों का बवंडर सब दिखाई देने लगेगा। 14 जुलाई को बादलों की यह बटालियन भारत की जमीन के ऊपर आसमान पर प्रवेश करेगी और एक शहर के आसमान से गुजरने में बादलों की इस बटालियन को कम से कम 48 घंटे का समय लगेगा। 

मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश का सेकंड राउंड अगले सप्ताह

भारत की धरती के ऊपर आसमान में जहां से भी यह बादल गुजरेंगे वहां लगातार बारिश होती रहेगी। कुछ इलाकों में घनघोर बारिश होगी और कुछ इलाकों में 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश दिखाई देगी। यदि हवाओं ने इन बादलों का रास्ता नहीं बदला, जिसकी संभावना बहुत कम है, तो यह बादल ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्यों में बारिश करते हुए हिमालय की ओर आगे बढ़ेंगे। 

कल का मौसम मध्य प्रदेश - रविवार तक मौसम साफ रहेगा परंतु सोमवार से...

उधर अरब सागर से भी बादलों का एक भारी बवंडर आगे बढ़ रहा है। यह दोनों बदल मध्य प्रदेश के आसमान पर मिलेंगे। स्वाभाविक के मध्य प्रदेश के जिस हिस्से में बादलों की टक्कर होगी वहां घनघोर बारिश होगी और कुछ ही घंटे की बारिश में बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। अरब सागर के बादलों के कारण महाराष्ट्र, कोंकण, गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। फिलहाल यह पूर्वानुमान है। यदि बदल कमजोर हुए अथवा मध्य प्रदेश के आसमान तक आते-आते कमजोर हो गए तो बाढ़ की स्थिति नहीं बनेगी। सटीक जानकारी मौसम विभाग की ओर से 24 घंटे पहले ही प्राप्त हो सकेगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!