MP NEWS - भाजपा की महिला नेता ने सरकारी कर्मचारियों से ढाई साल की बच्ची का अपहरण करवाया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। भाजपा की एक नि:संतान महिला नेता ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को अपने लिए संतान का इंतजाम करने के लिए कहा और दोनों महिला कर्मचारियों ने ढाई साल की एक लावारिस लड़की का अपहरण करके उसे भाजपा की महिला नेता को सौंप दिया। सत्तारूढ़ दल के नेता अक्सर कर्मचारियों पर दबाव बनाकर अपने लिए कुछ वस्तुओं और सुविधाओं की मांग करते रहते हैं परंतु संतान की मांग का यह पहला मामला है। 

अपहरण के 2 दिन बाद मामला दर्ज हुआ

पुलिस का कहना है कि, तीन दिन पहले 11 जुलाई को मॉयल नगरी भरवेली के वार्ड क्रमांक-1 से ढाई साल की एक बच्ची गुम हो गई थी। उसके दत्तक पिता ने काफी तलाश की। जब कुछ भी पता नहीं चला तो 13 जुलाई शनिवार की शाम को उसने भरवेली पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बच्ची के लापता होने के स्थान से लेकर सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की। खुद सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा इस मामले को देख रहे थे। पुलिस तो लड़की का पता नहीं लगा पाई परंतु किसी और ने पुलिस को पिन पॉइंट सूचना दी। मामला संवेदनशीलता है इसलिए बताई गई जगह पर पुलिस पार्टी को भेजा गया। वहां पर किडनैप की गई लड़की मिल गई। 

भाजपा के नि:संतान नेताओं के लिए संतान का इंतजाम भी सरकार करेगी?

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता योगिता कावड़े और आंगनवाड़ी केन्द्र की सहायिका उषा कठौते ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती सारिका बिसेन के कहने पर मासूम लड़की का अपहरण किया था। भाजपा की महिला नेता की अपनी कोई संतान नहीं थी इसलिए उन्होंने महिला बाल विकास विभाग की दोनों महिला कर्मचारियों को उनके लिए संतान का प्रबंध करने का आदेश दिया था। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!