कमलनाथ - चुनाव हारने के बाद भी जलवा कायम है, अंबानी के अंगने में पावर दिखाई दी - MP NEWS

Bhopal Samachar
पूर्व केंद्रीय मंत्री, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद; पॉलिटिक्स में कमलनाथ भले ही "पूर्व" हो गए वहां परंतु पावर कम नहीं हुई है। अंबानी के अंगने में एक बार फिर कमलनाथ की पावर दिखाई थी। जहां एक और दिग्विजय सिंह एक औपचारिक मेहमान वहीं दूसरी और कमलनाथ परिवार के सदस्य जैसे नजर आए। 

अंबानी की शादी में दिखा कमलनाथ और दिग्विजय सिंह में अंतर

मुकेश अंबानी के सुपुत्र अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में मध्य प्रदेश की पॉलिटिक्स और नेताओं की पर्सनल पावर का पता चला। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता राय के साथ आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जो वीडियो और फोटो प्राप्त हुए उनमें से एक में दिग्विजय सिंह प्रवेश द्वार पर दिखाई दे रहे हैं और दूसरे में जब शाहरुख खान मेहमानों से मिल रहे थे तो पीछे की एक कुर्सी पर अकेले चुपचाप बैठे हुए दिखाई दिए। अंबानी परिवार के साथ उनका कोई चित्र या चलचित्र दिखाई नहीं दिया। 

सिर्फ विवेक तन्खा ने सबको बताया

आशीर्वाद समारोह में कमलनाथ कई जगह स्पॉट हुए। उन्हें आदर के साथ रिसीव किया गया। वह अंबानी परिवार के साथ, परिवार के सदस्य की तरह दिखाई दिए। इस समारोह में विवेक तन्खा भी गए थे। अपनी आदत के अनुसार वह कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं से मिले। इंडिया गठबंधन के दूसरे नेताओं से मिले। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के नेताओं से भी मिले। विवेक तन्खा मध्यप्रदेश के अकेले ऐसे नेता हैं जिन्होंने X अकाउंट पर अपने कुछ महत्वपूर्ण फोटो भी शेयर गए। जबकि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की ओर से ऐसी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!