MP NEWS - भिंड में महिलाओं ने पटवारी का सिर फोड़ा, कलेक्टर ने तहसीलदार को हटाया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में लहार तहसील के गांव में राजस्व विभाग टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला और पुरुष टीम पर ईंट, लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। पत्थर मारकर पटवारी का सिर फोड़ दिया। टीम शुक्रवार को यहां खेत का सीमांकन करने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया। लहार थाने में हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में तहसीलदार को हटा दिया गया है।

घटना का विवरण
लहार तहसील के केशवगढ़ गांव में रहने वाले मुकेश सिंह ने अपने खेत का सीमांकन कराने के लिए राजस्व विभाग में आवेदन दिया था। उसे शक था कि गांव के कुछ लोगों ने मेढ़ बनाकर खेत को दबा लिया है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे टीम पटवारी राजकुमार सिंह, आरआई समेत पांच लोगों की टीम नपाई करने पहुंची। खेत की नपाई के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया।

टीम ने समझाइश दी कि नपाई के बाद अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए समय दिया जाएगा। बावजूद गांव वाले गाली-गलौज कर सीमांकन रोके जाने का दबाव बनाने लगे। टीम ने गाली-गलौज से मना किया, तो महिलाओं और पुरुषों ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। इसमें पटवारी राजकुमार सिंह के सिर में चोट आई है। टीम ने लहार तहसीलदार ओर एसडीएम से इसकी शिकायत की। साथ ही, थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

कलेक्टर ने तहसीलदार उदय सिंह जाटव को हटाया

मामले में कलेक्टर ने इसे तहसीलदार की लापरवाही माना है। उन्होंने तहसीलदार उदय सिंह जाटव को हटाकर भिंड जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया है। उनकी जगह, लहार में प्रभारी तहसीलदार राजकुमार नागोरिया को भेजा गया है। बता दें कि उदय सिंह जाटव की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। पिछले दिनों सीमांकन के दौरान भी उनकी भूमिका पर सवाल उठे थे। भिंड से जाने वाली सर्वे टीम द्वारा सीमांकन में सहयोग न किए जाने की बात सामने आई थी। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!