MP NEWS - सरकारी मेडिकल कॉलेज के छोटे डॉक्टरों की वेतन वृद्धि, पढ़िए किसको कितनी मिलेगी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं उससे संबद्ध अस्पतालों में इलाज करने वाले छोटे डॉक्टर की वेतन वृद्धि के आदेश जारी हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि PG पढ़ाई करने वाले MBBS पास मेडिकल स्टूडेंट्स को मध्य प्रदेश में छोटे डॉक्टर या जूनियर डॉक्टर कहा जाता है। क्योंकि यह पढ़ाई के साथ अस्पतालों में सेवाएं भी देते हैं इसलिए सरकार की तरफ से इन्हें मंथली स्टाइपेंड दिया जाता है। जिसे मध्य प्रदेश में सामान्य बोलचाल की भाषा में वेतन कहा जाता है। 

मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग मंत्रालय से जारी हुए आदेश में बताया गया है कि, किस श्रेणी के जूनियर डॉक्टर को कितना वेतन (मंथली स्टाइपेंड) दिया जाएगा। 
  1. डिप्लोमा के बाद PG फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करने वालों को 72633 से बढ़ाकर 75444 
  2. डिप्लोमा के बाद PG सेकंड ईयर की पढ़ाई करने वालों को 74867 से 77764 
  3. PG थर्ड ईयर की पढ़ाई करने वालों को 77102 से 80086 
  4. इंटर्नशिप करने वाले मेडिकल स्टूडेंट्स को 13409 से 13928 
  5. सुपर स्पेशलिटी फर्स्ट ईयर एवं सेकंड ईयर को 77102 से 80086 
  6. सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को 84924 से 88210 
  7. जूनियर रेजिडेंट 59223 से 61515 

फंड स्पष्ट किया गया है उपरोक्त 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगी यानी सभी मेडिकल स्टूडेंट्स को 4 महीने का एरियर भी मिलेगा। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!