MP NEWS - कौन बनेगा प्रभारी मंत्री, लिस्ट के साथ मुख्यमंत्री दिल्ली में, अमित शाह से मिले

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार का गठन हो गया। मंत्रिमंडल अपना काम करने लग गया है। प्रशासनिक सर्जरी का पहले राउंड खत्म हो चुका है बस कुछ कलेक्टर बाकी है। अब प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव अपनी लिस्ट लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं और मध्य प्रदेश सरकार के भाग्य विधाता अमित शाह से उनकी मुलाकात भी हो गई है। फाइनल डिसीजन से पहले एक राउंड की मीटिंग बाकी है। इस बीच में कुछ नाम सामने आ गए हैं। जो लिस्ट हमारे हाथ लगी है उसमें कुछ सही और अनुमान के आधार पर जिलों के नाम लिखे गए हैं। मंत्रियों को उनके नाम के सामने लिखी गई जिले या फिर उन जिलों में से कोई एक जिला अथवा कुछ जिले मिल सकते हैं। 

मध्य प्रदेश प्रभारी मंत्रियों की प्रस्तावित लिस्ट

  1. राकेश सिंह - भोपाल। 
  2. कैलाश विजयवर्गीय - जबलपुर, उज्जैन। 
  3. जगदीश देवड़ा - इंदौर। 
  4. राजेन्द्र शुक्ला - सागर, जबलपुर, भोपाल। 
  5. प्रहलाद पटेल - सागर, इंदौर, रीवा।
  6. करण सिंह वर्मा - विदिशा या रायसेन। 
  7. उदय प्रताप सिंह - छिंदवाड़ा। 
  8. श्रीमती संपतिया उइके - छिंदवाड़ा, पांडुर्णां, शहडोल, अनुपपुर। 
  9. कुमारी निर्मला भूरिया - मंदसौर, खंडवा, बड़वानी। 
  10. गोविन्द सिंह राजपूत - ग्वालियर, देवास। 
  11. विश्वास कैलाश सारंग - राजगढ़, सीहोर।
  12. नागर सिंह चौहान नीमच - खरगौन। 
  13. नारायण सिंह कुशवाह - शिवपुरी।
  14. प्रद्युम्न सिंह तोमर - गुना, अशोकनगर।
  15. एंदल सिंह कंसाना - भिंड, दतिया।
  16. राकेश शुक्ला मुरैना - श्योपुर। 
  17. तुलसीराम सिलावट - ग्वालियर, धार, देवास, रतलाम, झाबुआ। 
  18. चैतन्य कुमार काश्यप - हरदा, होशंगाबाद। 
  19. इंदर सिंह परमार - नरसिंहपुर, सागर, आगर मालवा। 
  20. रामनिवास रावत - छतरपुर, टीकमगढ़। 
  21. श्रीमती कृष्णा गौर - दमोह, पन्ना, हरदा। 
  22. धर्मेंन्द्र सिंह लोधी - सीधी, सिंगरौली। 
  23. दिलीप जायसवाल - मंडला, डिंडौरी, सतना। 
  24. गौतम टेटवाल - आगर मालवा, शाजापुर। 
  25. लखन पटेल - कटनी। 
  26. नारायण सिंह पंवार - बैतूल। 
  27. नरेन्द्र शिवाजी पटेल - खंडवा, बुरहानपुर। 
  28. प्रतिमा बागरी - महैर। 
  29. दिलीप अहिरवार - निवाड़ी। 
  30. श्रीमती राधा सिंह - पन्ना। 
  31. कमलेश शाह - सिवनी, बालाघाट। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!