तमिलनाडु से दिल्ली जा रहे किसान मध्य प्रदेश पुलिस की हिरासत में - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश पुलिस ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु से दिल्ली के लिए रवाना हुई जीटी एक्सप्रेस को रोक लिया। इस ट्रेन में स्वर 65 से ज्यादा किसानों के पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। सिटी मैजिस्ट्रेट असमराम चिरामन के मुताबिक, 'यात्रियों को ट्रेन से उतारकर श्रीकुंज गार्डन में ठहराना का मैसेज मिला था। बाकी जानकारी नहीं है।' 

दिल्ली पुलिस के सिपाही, आंदोलनकारी सिपाहियों के साथ मौजूद थे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु के एक किसान संगठन की अध्यक्ष एवं 15 महिलाओं सहित 114 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। यह सभी लोग कावेरी नदी के पानी की मांग को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे और सूचना मिली थी कि, सरकार एवं नेशनल मीडिया का ध्यान खींचने के लिए शांति भंग करने की कार्रवाई कर सकते हैं। बताया तो यह भी गया है कि सिविल ड्रेस में दिल्ली पुलिस के सिपाही, जीटी एक्सप्रेस में किसानों के साथ सवार हुए थे। उन्होंने चलती ट्रेन में किसानों के बीच हुई बातचीत को सुना और फिर उनके इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। 

मध्य प्रदेश में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, निर्देश का इंतजार

मध्य प्रदेश पुलिस ने गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार ट्रेन में सवार किसने की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि किसानों को एक सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। उनके भोजन इत्यादि की व्यवस्था कर दी गई है। अब तक किसी भी किसान को गिरफ्तार नहीं किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से जो निर्देश प्राप्त होगा उसका पालन किया जाएगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!