भोपाल के दो लड़के देहरादून में गिरफ्तार, केमिकल डिवाइस मिली - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दो लड़के उत्तराखंड पुलिस द्वारा देहरादून से गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से केमिकल डिवाइस मिली है। पुलिस का कहना है कि यह पूरा एक रैकेट है जिसमें से पांच लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो मध्य प्रदेश के हैं और तीन उत्तर प्रदेश के हैं। 

देहरादून में केमिकल डिवाइस का सौदा किया जा रहा था

केमिकल डिवाइस में क्या है और क्या यह केमिकल डिवाइस इंसानों के लिए कोई खतरा है। किसी आपराधिक गतिविधि में इसका उपयोग किया जा सकता है और इस प्रकार के कई सारे सवालों के जवाब के लिए केमिकल डिवाइस को जांच के लिए मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भेजा गया है। उत्तराखंड पुलिस का दावा है कि देहरादून में इस केमिकल डिवाइस का सौदा किया जा रहा था। पुलिस को इनपुट मिला था कि, करोड़ों रुपए की डील हो रही है। इसमें नोएडा और सहारनपुर के कुछ लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम को भेज दिया गया है। 

पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के फ्लैट से गिरफ्तारी किए गए

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को जाखन स्थित ब्रुक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपना फ्लैट किराए पर दिया हुआ था। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी लोग रेडियोएक्टिव डिवाइस लेकर आए हैं। खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं।

एसपी अजय सिंह ने बताया, 'राजपुर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक डिवाइस मिली। इस पर रेडियोग्राफी कैमरा निर्मित विकिरण और आइसोटोप प्रौद्योगिकी बोर्ड भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र नवी मुंबई लिखा हुआ था।

एक काले रंग का बॉक्स मिला। इसे फ्लैट से पकड़े गए लोगों ने रेडियोएक्टिव पावर आर्टिकल बताया। इसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात कही। ऐसे में कमरे को सील करते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। आगे की जांच की जा रही है।

इन आरोपियों को पकड़ा गया

  1. जैद अली, जहांगीराबाद, भोपाल
  2. अभिषेक जैन, कोलार, भोपाल
  3. सुमित पाठक, आगरा, उत्तर प्रदेश
  4. तबरेज आलम, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
  5. सरवर हुसैन, नई दिल्ली

समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हुआ था कि केमिकल डिवाइस का सौदा कोई गंभीर अपराधी गतिविधि थी, सामान्य अपराधी गतिविधि थी अथवा यह रासायनिक पदार्थ का कोई अवैध व्यापार है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!