SAWAN SOMWAR VRAT- सावन सोमवार के व्रत में क्या खायें-क्या नहीं

Bhopal Samachar
सावन के महीने में बहुत से लोग सोमवार को व्रत भी रखते हैं। यह व्रत शिवजी के लिए रखा जाता है। सावन के महीने में व्रत रखने का जहां धार्मिक महत्व है वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी ऐसा करना अच्छा होता है। बारिश के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी वीक होती है। ऐसे में व्रत रहना और हल्का खाना सेहत के लिए बेस्ट है। 

श्रावण सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए

  • फूड्स में आंवला और नींबू के अलावा सीजनल फल जरूर खाएं। 
  • आप दूध की बनी चीजें जैसे पनीर खा सकते हैं। 
  • डायट में मेवे जैसे किशमिश, खजूर, अखरोट और बादाम शामिल करें। 
  • आप लौकी बिना झिझक खा सकते हैं।
सावन के महीने में हरी सब्जियां ज्यादातर लोग नहीं खाते। वजह बारिश में इनमें कीड़े,मकौड़े, बैक्टीरिया और फंगस वगैरह होने के चांसेज ज्यादा रहते हैं। हो सके तो ऐसी सब्जियां अवॉइड करें। 

सावन सोमवार का व्रत रखने के फायदे

सावन के महीने में व्रत रहने के कई फायदे होते हैं। अब साइंस भी मान चुकी है कि व्रत रहने से आप कई बड़ी बीमारियों से बचते हैं। इसके अलावा डाइजेस्टिव सिस्टम भी ठीक रहता है। इसे साइंस की भाषा में इंटरमिटेंट फास्टिंग कहते हैं। अगर आप 16 घंटे कुछ नहीं खाते तो सिस्टम को रेस्ट मिलता है और शरीर डिटॉक्स होता है। कई लोग जो ऐसे ही खाना छोड़ने में कतराते हैं वे व्रत के बहाने इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं। अगर आप व्रत रहते हैं तो आलू, साबूदाना, फल, दूध, पनीर, मेवे, कुट्टू का आटा वगैरह एक टाइम खा सकते हैं। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में religious पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!