SURJEET HYUNDAI BHOPAL - रमेश नेनवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी पुलिस थाने में Authorized Hyundai car dealer Surjeet Hyundai Bhopal के मालिक RAMESH NENWANI के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला डॉ शिवओम दुबे की शिकायत पर दर्ज किया गया। 

नई कार खरीदने से पहले यह कहानी जरूर पढ़ें

डॉ शिवओम दुबे ने पुलिस को बताया कि वह सहयोग विहार कॉलोनी (शाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र) में रहते हैं। उन्होंने सन 2019 में जेके रोड स्थित सुरजीत हुंडई डीलर से हुंडई i10 कार खरीदी थी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के नियमों के अनुसार ऑटोमोबाइल डीलर मोटर वाहन के रजिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदार होता है। डॉ शिवओम दुबे ने रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित फीस का पेमेंट कर दिया था। डॉलर की तरफ से उन्हें एक टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन नंबर दिया गया परंतु परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिया गया। 2 साल का इंश्योरेंस भी डॉलर के माध्यम से ही करवाया गया था। 

2 साल बाद पता चला, धोखाधड़ी हो गई है

जब इंश्योरेंस खत्म हुआ तो डॉ शिवओम दुबे उसे रिनुअल करने के लिए डायरेक्ट इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने बताया कि उनकी कार का इंश्योरेंस नहीं हो सकता क्योंकि आरटीओ भोपाल द्वारा अब तक उनकी कार के लिए परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं किया गया है। डॉ शिवओम दुबे ने सुरजीत हुंडई जाकर संपर्क किया तो उनकी कार का 1 साल का इंश्योरेंस करवा दिया गया परंतु रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया। डॉ शिवओम दुबे अपनी कार का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आरटीओ भोपाल पहुंच गए। यहां उन्हें पता चला कि उनकी कार का रजिस्ट्रेशन हो ही नहीं सकता है क्योंकि उनके पास जो कार है वह BS-4 मॉडल है। 

RAMESH NENWANI SURJEET HYUNDAI BHOPAL के खिलाफ मामला दर्ज

अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलने के बाद डॉ शिवओम दुबे ने पुलिस से संपर्क किया। डॉ शिवओम दुबे की शिकायत पर पिपलानी थाना पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में शिकायत सही पाए जाने के बाद हुंडई के अधिकृत डीलर सुरजीत हुंडई के मालिक रमेश नेनवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!