UPSC में भी मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती जैसा दिव्यांगता प्रमाण पत्र घोटाला? - Hindi News

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के लिए MPESB, BHOPAL द्वारा आयोजित चयन परीक्षा में दिव्यांगता प्रमाण पत्र घोटाला पकड़ा जा चुका है। ऐसे उम्मीदवार जो पूरी तरीके से फिट हैं, उन्होंने दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लगाकर सरकारी नौकरी हासिल की। अब ऐसा ही कुछ मामला भारत की सबसे प्रतिष्ठित संस्था संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सामने आता हुआ दिखाई दे रहा है। 

करोड़ों की मालकिन OBC नॉन क्रीमी लेयर?

मामला भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच की महिला अधिकारी पूजा खेडकर का है। यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विस परीक्षा 2021 में पूजा को 841वीं रैंक प्राप्त हुई थी। ऐसे कैंडिडेट को आईएएस कॉडर नहीं मिलता मिलता है, लेकिन पूजा को मिला क्योंकि उन्होंने दो सर्टिफिकेट लगाए। पहला - OBC नॉन क्रीमी लेयर और दूसरा डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट। ट्रेनिंग के दौरान सेलिब्रिटी लाइफ और हाई प्रोफाइल डिमांड की चलते पूजा खेडकर सुर्खियों में आ गई। अब महाराष्ट्र की मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनके नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी है, उनके पिता ने अपने डिक्लेरेशन में स्वयं को 40 करोड़ की संपत्ति का मालिक बताया है। पूजा खुद कुछ प्राइवेट कंपनियों में डायरेक्ट थी। 

डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट भी फर्जी?

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि वह डिसएबल नहीं है। उनका डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट फर्जी है। AIIMS DELHI द्वारा उन्हें कई बार अपने सर्टिफिकेट के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा चुका है परंतु पूजा मेडिकल बोर्ड के सामने प्रस्तुत नहीं हो रही है। उन्होंने एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज का वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट लगा दिया और इसके आधार पर उन्हें पोस्टिंग भी मिल गई। 

पूजा ने अब तक इन समाचारों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनके ऊपर व्यक्तिगत आरोप लगाए जा रहे हैं और उनके परिवार से भी इस बारे में किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। इसलिए मीडिया ट्रायल में माना जा रहा है कि उन्होंने अपने आरोपों को स्वीकार कर लिया है। 

पूजा के मामले में कुछ भी हो परंतु भारत में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र से नौकरी प्राप्त करने का आइडिया मध्य प्रदेश का है। यहां सरकारी नौकरी के लिए देश का सबसे बड़ा फर्जी डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट घोटाला हुआ है। अब तक सैकड़ो कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं और हजारों कर्मचारियों के खिलाफ जांच चल रही है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। महत्वपूर्ण राष्ट्रीय समाचारों के लिए के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में National पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!