Video क्रिएटर के लिए गुड न्यूज़, YouTube Shorts में 6 नए फीचर आने वाले हैं

Bhopal Samachar
दुनिया भर के वीडियो कंटेंट क्रिएटर के लिए गुड न्यूज़ है। YouTube Shorts में कुछ ऐसे नए फीचर आने वाले हैं जिनकी डिमांड थी और जिनकी जरूरत महसूस की जा रही थी। दरअसल AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के आ जाने के कारण टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी कुछ बदल रहा है और जब एक बार बदलाव की शुरुआत होती है, तो फिर सब कुछ बदल दिया जाता है। यूट्यूब में बदलाव की शुरुआत हो गई है। आईए जानते हैं 

YouTube Shorts के 6 नए फीचर्स

YouTube की चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Johanna Voolich ने वीडियो क्रिएटर के लिए YouTube Shorts पर नवीन फीचर्स की घोषणा की है। उनका कहना है कि इन नए फीचर्स के कारण शॉर्ट वीडियो बनाना ज्यादा आसान और मजेदार हो जाएगा। इसके कारण वह वीडियो क्रिएटर भी शॉर्ट वीडियो बना पाएंगे, जो किसी कारण से आप तक शॉर्ट वीडियो से दूरी बनाकर रखे हुए थे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों में YouTube Shorts को काफी बढ़ावा दिया गया है। 

Auto layout to convert long videos into shorts

Auto layout की सुविधा जल्द ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इसके माध्यम से वीडियो क्रिएटर लंबे वीडियो को शॉर्ट में बदल सकते हैं। ऑटो लेआउट पूरे वीडियो में से उसकी सबसे खास बात को ट्रैक करता है। अर्थात जब आप ऑटो लेआउट की मदद से अपने लंबे वीडियो को शॉर्ट में बदलने की प्रक्रिया शुरू करेंगे तो ऑटो लेआउट फीचर आपके लिए वीडियो को Pan, Zoom and Crop करेगा। 

YouTube Shorts - Interactive Add Yours sticker 

जैसे इंस्टाग्राम पर "Add Yours" स्टिकर का विकल्प होता है ठीक उसी प्रकार YouTube Shorts पर भी "Add Yours" स्टिकर का विकल्प होगा। वीडियो क्रिएटर अपने शॉर्ट वीडियो में इसे शामिल करने के लिए सक्षम हो जाएंगे। इसके कारण वीडियो देखने वाले लोगों को सुविधा होगी और वीडियो क्रिएटर को फायदा होगा। 

YouTube Shorts - Add new Minecraft effects

Minecraft अपनी 15वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर YouTube Shorts द्वारा उसे दो गिफ्ट दिए गए हैं। Minecraft Spring, और Minecraft Rush दोनों नए मिनी गेम है। जो उपयोगकर्ताओं के लिए YouTube Shorts प्लेयर में खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। 

YouTube Shorts videos - Automatic captions displayed

वीडियो क्रिएटर YouTube Shorts पर जल्द ही ऑटोमेटिक कैप्शन जोड़ सकेंगे। इस फीचर के कारण आपको वीडियो में कैप्शन लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल का मशीन लर्निंग सिस्टम आपके वीडियो में से कैप्शन को निकलेगा और आपके वीडियो पर प्रदर्शित करना शुरू कर देगा। 

YouTube Shorts Remix Tool

गूगल की ओर से यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो क्रिएटर के लिए Remix a Remix tool लॉन्च कर दिया गया है। इस टूल की मदद से आप किसी एक वीडियो को किसी दूसरे वीडियो के साथ रीमिक्स कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको बिना कोई शूटिंग किए, एक तीसरा वीडियो मिल जाएगा। 

Text to speech YouTube Shorts narration

यदि कोई वीडियो क्रिएटर YouTube Shorts वीडियो को अपनी आवाज नहीं देना चाहता है तो वह Text to speech विकल्प का उपयोग कर सकेगा। ऊपरी बाएं कोने में "Add voice" आइकन TAP करने पर यह फीचर एक्टिव हो जाएगा। आप अपना शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसे वीडियो के बारे में अपने दर्शकों को बताने के लिए TEXT लिख सकते हैं। यह फीचर उसे अपने आप वॉइस में बदल देगा। सिर्फ इतना ही नहीं आपके पास चार प्रकार की आवाज का विकल्प होगा। आप किसी भी आवाज को चुन सकते हैं। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!